राज्यों को पूरा GST मुआवजा चुकाएगी केंद्र सरकार
नई दिल्ली : देश के कई राज्यों में कोरोना के चलते बजट में काफी कमी हुई है | केंद्र सरकार के GST मुवावजे को लेकर राज्यों में मचे घमासान के बीच आज सूत्रों से खबर मिल रही है कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय राज्यों को पूरा बकाया GST मुआवजा चुकाएगी | GST मुआवजे को लेकर अफवाहों पर स्पष्टीकरण दिया है कि जीएसटी मुआवजे का नुकसान कोरोना वायरस की वजह से हो या जीएसटी लागू करने से हो | लेकीन मुआवजा चुकाने से केंद्र ने कभीं हाथ नहीं खींचे हैं | जीएसटी कौंसिल की बैठक में केंद्र ने राज्यों को दो विकल्प दिए हैं |
ये भी पढ़ें :सीमा में बढ़ती तनाव के बीच भारत ने किश्तवाड़ में उतारे अपाचे हेलीकाप्टर
वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक केन्द्र सरकार पूरे 2.35 लाख करोड़ रुपये से राज्यों के जीएसटी मुआवजे की भरपाई करेगी | अधिकारियों ने ये भी कहा कि जीएसटी के संग्रह में कमी आई है लेकीन इसके बावजूद राज्यों को पूरा भुगतान किया जाएगा | मीडिया में प्रसारित समाचार और राय कि केंद्र अपने कमिटमेंट का सम्मान नहीं कर रहा है वह गलत और निराधार है और अनावश्यक भ्रम पैदा करना है |
ये भी पढ़ें :यूपी : क्या विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की होगी एंट्री?
केन्द्र के गणित के हिसाब से इस राशि में से करीब 97,000 करोड़ रुपये की ही राशि है जिसका नुकसान जीएसटी पर अमल की वजह से होगा जबकि शेष 1.38 लाख करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान कोविड- 19 के प्रभाव की वजह से होगा | केन्द्र सरकार ने जीएसटी राजस्व की भरपाई के लिये राज्यों के समक्ष पिछले महीने दो विकल्प रखे थे | एक विकल्प यह दिया था कि राज्य जीएसटी क्षतिपूर्ति का 97,000 करोड़ रुपये रिजर्व बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाले विशेष खिड़की सुविधा से उधार लेकर पूरा कर लें और दूसरा विकल्प की राज्य 2.35 लाख करोड़ रुपये की पूरी राशि बाजार से जुटा लें |इस उधार को चुकाने के लिये जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर को 2022 के बाद भी जारी रखा जायेगा |
https://kisansatta.com/central-government-will-pay-full-gst-compensation-to-states/ #FinanceMinister, #GstCollection, #Modi20, #GST #finance minister, #Gst collection, #modi 2.0, GST Business, Top, Trending #Business, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प