indo -china : LAC पर मौजूदा हालत के बारे में जानने के लिए पीएम मोदी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
नई दिल्ली : लद्दाख सीमा में भारत चीन के बढ़ते तनाव को लेकर पीएम मोदी ने सीमा क्षेत्रों की स्थिति पर चर्चा करने के लिए 19 जून को शाम 5 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। पीएम कार्यालय की ओर से साझा की गई इस जानकारी में बताया गया है कि विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्ष इस वर्चुअल बैठक में हिस्सा लेंगे। बता दें कि लद्दाख सीमा पर गलवन घाटी के पास चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए हैं, वहीं चीन को भी भारी नुकसान हुआ है। सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि सीमा पर हुई इस झड़प में चीन के 40 से ज्यादा सैनिकों के मारे जाने की संभावना है।
भारत-चीन सीमा विवाद पर राहुल गांधी समेत कई विपक्षी दल केंद्र की मोदी सरकार से सवाल कर रहे हैं। हालांकि, सभी दलों ने केंद्र सरकार के साथ खड़े होने की बात कही है। मोदी सरकार अब सभी विपक्षी दलों को साथ लेकर चीन के साथ सीमा विवाद को हल करने को लेकर की रणनीति पर काम कर रही है। इसलिए सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के अध्यक्षों को बुलाया गया है।
विपक्ष की मांग- सर्वदलीय बैठक बुलाएं प्रधानमंत्री
पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चाइनीज पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की टुकड़ियों के साथ हुई हिंसक झड़प में अधिकारियों समेत 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के एक दिन बाद कांग्रेस समेत विपक्ष के अन्य दलों ने भी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश को संबोधित करने और स्थिति पर चर्चा के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की थी |
शिवसेना ने कहा-ये समय राजनीति करने का नहीं
गलवान घाटी में हुए हिंसक झड़प के बाद शिवसेना ने कहा कि ये वक्त राजनीतिक करने का बिल्कुल भी नहीं है | सभी को केंद्र सरकार के साथ और देश के साथ खड़ा होना चाहिए | शिवसेना केंद्र सरकार के साथ खड़ी है | शिवसेना ने कहा, ‘हमारी भूमिका हमेशा आक्रामक रही है कि किसी को उसी की भाषा में जवाब देना चाहिए, लेकिन इस समय चीन के साथ कई सारे आर्थिक संबंध हैं | ऐसे में केंद्र सरकार की जो भूमिका होगी उसके साथ शिवसेना खड़ी होग |
https://kisansatta.com/indo-china-pm-modi-convenes-all-party-meeting-to-know-about-the-current-situation-on-lac38801-2/ #ChinaFaceoff, #Chinawar, #Hmoindia, #IndiChina, #Mukundranwane, #Pmmodi, #RajnathSingh, #RakeshBhadauriya, #SeemaVivad, #Vipinrawat #china faceoff, #chinawar, #hmoindia, #indi-china, #mukundranwane, #pmmodi, #rajnath singh, #rakesh bhadauriya, #seema vivad, #vipinrawat National, Top, Trending #National, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प








