PM Narendra Modi का ऐलान: स्वयं सहायता समूहों को अब मिलेगा 20 लाख रुपये तक का ऋण
PM Narendra Modi ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। PM Narendra Modi ने कार्यक्रम के दौरान दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी बात की। बातचीत के बाद PM Narendra Modi ने अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जिस तरह से स्वयं सहायता समूह के जरिए हमारी बहनों ने देश के लोगों की सेवा की है वो काबिले तारीफ है। मास्क औऱ सेनेटाइजर बनाने से लेकर जरुरतमंदों तक खाना पहुंचा और लोगों को जागरूक करने का काम हमारी स्वयं सहायता समूह की बहनों ने बखूबी किया है
PM Narendra Modi ने कहा कि बीजेपी सरकार ने महिलाओं को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि पहले ज्यादातर महिलाएं पैसे को रसोई के डिब्बों में रखतीं थी क्योंकि उनका बैंक खाता नहीं था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीजेपी ने जनधन खाता खोलने के लिए बड़ा अभियान चलाया । 42 करोड़ से ज्यादा लोगों के जन धन बैंक खाते हैं…जिनमें से 55 फीसदी महिलाओं के पास हैं और इन खातों में हजारों करोड़ रुपये जमा हैं
PM Narendra Modi ने कहा कि सरकार स्वयं सहायता समूहों को और ज्यादा प्रेरित करने की दिशा में काम कर रही है और अब स्वयं सहायता समूहों को 20 लाख रुपये तक का ऋण मिलेगा। बता दें कि पहले इसकी सीमा 10 लाख रुपये तक ही थी
PM Narendra Modi ने कहा कि मौजूदा वक्त में देश में करीब 70 लाख स्वयं सहायता समूह हैं जिनसे करीब 8 करोड़ बहनें जुड़ी हैं। पिछले 6-7 सालों के दौरान स्वयं सहायता समूहों में तीन गुना बहनों की भागीदारी सुनिश्चित हुई है

















