Monsoon सत्र से नदारत रहने वाले BJP सांसदों पर PM Modi ने जताई नाराज़गी
इन दिनों Monsoon सत्र चल रहा है लेकिन कुछ संसद इसमें शामिल होने की ज़ेहमत नहीं उठाना चाहते। PM Narendra Modi ने संसद से गायब रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसदों को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इसको लेकर लिस्ट भी मांगी है।
PM Modi ने सोमवार को ‘अधिकरण सुधार विधेयक, 2021’ को राज्यसभा में पारित किए जाने के वक्त BJP के ज्यादातर सांसदों के अनुपस्थित रहने को लेकर मंगलवार को नाराजगी जाहिर की है। जानकारी के मुताबिक, BJP संसदीय दल की बैठक में इस पर नाराजगी जताते हुए PM Modi ने उन सांसदों की सूची मंगवाई है जो विधेयक के पारित होने के दौरान सदन में उपस्थित नहीं थे। बता दें कि राज्यसभा में वर्तमान में BJP के कुल 94 सदस्य हैं।
राज्यसभा में 9 अगस्त को संक्षिप्त चर्चा के बाद विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच ‘अधिकरण सुधार विधेयक, 2021’ को मंजूरी दे दी गई। इस विधेयक में चलचित्र कानून, सीमा शुल्क कानून, व्यापार चिन्ह कानून सहित कई कानूनों में संशोधन करने का प्रस्ताव किया गया है। विपक्ष ने इस विधेयक को प्रवर समिति में भेजने का प्रस्ताव रखा और बाद में उस पर मतविभाजन की मांग की। हालांकि मतविभाजन में सदन ने 44 के मुकाबले 79 मतों से विपक्ष के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।
10 अगस्त को PM Modi ने BJP सांसदों से तीन मुद्दों पर बड़े पैमाने पर अभियान चलाने के लिए कहा है। उनमें कुपोषण उन्मूलन, अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में खेल और खेलों को प्रोत्साहित करने और आयुष्मान भारत योजना के तहत ‘गोल्डन कार्ड’ के बारे में जागरूकता पैदा करना शामिल है। Read more













