कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के शपथ-ग्रहण समारोह में संगठन की एकजुटता की अपील के साथ-साथ पार्टी की अंदरूनी कलह भी खुलकर सामने आ गई। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मंच से कांग्रेसियों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि गुटबाजी पार्टी को कमजोर करती है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष की दो टूक: गुटबाजी बंद करो, बंद कमरे में सुलझाओ विवाद; शपथ-ग्रहण मंच पर नेताओं के तीखे बोल















