पौड़ी गढ़वाल में गुलदार के आतंक से ग्रामीण सहमे हुए हैं। आए दिन यहां गुलदार की आवाजाही लगी रहती है। कभी जंगलों की सीमा में रहने वाले गुलदार अब गांवों में घुसकर लोगों पर हमला कर रहे हैं। बिड़ाला गांव चौबट्टाखाल तहसील में भी गुलदार ने घर के आंगन में बैठे दंपति पर झपट्टा मार दिया। गनीमत रही की पति-पत्नी किसी तरह मौके से भागकर कमरे के भीतर पहुंच गए।
जिससे उनकी जान बच गई, इन दिनों कई गांवों में गुलदार की दहशत पसरी है। वन विभाग ने तीन गांवों में पिंजरे भी लगाए हैं, लेकिन अब तक एक भी गुलदार पकड़ा नहीं गया। गुरुवार रात बिडाला गांव में गुलदार के हमले की घटना हुई। गांव में रहने वाले मुकेश बिडालिया अपनी पत्नी अनुराधा के साथ देर शाम घर के आंगन में बैठे थे।









