சென்னையில் இன்று ஒரு லிட்டர் பெட்ரோல் விலை 102 ரூபாய் 63 காசுகளுக்கு விற்பனை செய்யப்படுகிறது.
seen from Norway
seen from Malaysia

seen from Malaysia
seen from China
seen from United States
seen from Bangladesh
seen from United States
seen from Oman
seen from Malaysia
seen from Japan

seen from Germany
seen from Türkiye
seen from Germany
seen from United States

seen from Italy
seen from China

seen from United States

seen from Italy
seen from Norway

seen from Oman
சென்னையில் இன்று ஒரு லிட்டர் பெட்ரோல் விலை 102 ரூபாய் 63 காசுகளுக்கு விற்பனை செய்யப்படுகிறது.
बजट के अगले ही दिन पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, जानें क्या है आज का भाव
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. 5 जुलाई को नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल का बजट पेश हुआ है। इसके महज एक ही दिन बाद यानी 6 जुलाई को पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो गई। शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 2.45 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं डीजल के दामों में भी शनिवार को बढ़ोतरी हुई। Delhi: Petrol price hiked by Rs 2.45, now at 72.96 per litre. Diesel hiked by Rs 2.36, now at 66.69 per litre. pic.twitter.com/RWBVepbfxN — ANI (@ANI) July 6, 2019 दाम बढ़ने के बाद आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 72.96 रुपए प्रति लीटर हो गई है। डीजल की बात करें तो इसमें भी 2.36 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद दिल्ली में डीजल का दाम 66.69 रुपए प्रति लीटर हो गया है। बता दें 5 जुलाई को दिल्ली में डीजल की कीमतें 64.33 रुपए प्रति लीटर थी और पेट्रोल की कीमत भी 70.91 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गई थी। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो आज यहां पेट्रोल की कीमत 78.57 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 69.90 रुपए प्रति लीटर है। बता दें शुक्रवार को यहां पेट्रोल की कीमत 76.15 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 67.40 प्रति लीटर थी। आपके शहर का भाव जानने के लिए इंडियन आयल की वेबसाइट देखें। चेन्नई में पेट्रोल के दाम शुक्रवार को 73.19 रुपए थे जो बढ़कर 75.46 रुपए हो गया है। वहीं डीजल के दाम 67.96 से बढ़कर आज 70.48 रुपए हो गए हैं। कोलकाता में पेट्रोल के दाम शुक्रवार को 72.75 रुपए थे जो बढ़कर 75.15 रुपए हो गया है। वहीं डीजल के दाम 66.23 से बढ़कर आज 68.59 रुपए हो गए हैं। कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें 75.15 पैसे प्रति लीटर हो गई है। जो कि शुक्रवार को 72.75 रुपए प्रति लीटर थी। डीजल की बात करें तो इसकी कीमत 68.59 रुपए हो गई है जो कि पहले 66.23 रुपए थी। गौरतलब है कि शुक्रवार को पेश हुए बजट में पेट्रोल और डीजल पर सेस और एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई है। सरकार ने इस पर 1 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से सेस लगाया गया है। साथ ही 1 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से एक्सा इज ड्यूटी बढ़ाई गई है। ये भी पढ़े... बजट में हुए ये 7 बड़े ऐलान, जिनका आम से खास लोगों तक पर पड़ेगा बड़ा असर बजट 2019 में सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, मिलेगा 1 लाख तक मुद्रा लोन और जनधन खाते में ओवर ड्रॉफ्ट की सुविधा मोदी सरकार 2.0 का बजट पेश, इन 10 प्वाइंट्स में बताई देश के विकास की नई तस्वीर 49 साल बाद कोई महिला वित्त मंत्री पेश करेंगी बजट, निर्मला सीतारमण ने परंपरा तोड़ते हुए फोल्डर में रखा बजट Read the full article
लोकसभा चुनाव के मतदान खत्म होते ही महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है आज का भाव
चैतन्य भारत न्यूज लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण के साथ रविवार को मतदान संपन्न हुए। मतदान खत्म होने के ठीक अगले दिन यानी सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में तेजी आई। रविवार तक पेट्रोल-डीजल के दाम पुराने स्तर पर कायम थे लेकिन आज इसमें बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोमवार को पेट्रोल 9 पैसे से लेकर 10 पैसे तक महंगा हुआ। वहीं डीजल की बात करें तो ये 15 पैसे से लेकर 16 पैसे तक महंगा हो गया। आज हुई बढ़ोतरी के बाद देशभर के महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम की बात करें तो राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 9 पैसे बढ़कर 71.12 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं दिल्ली में डीजल का भाव बढ़कर 66.11 रुपए प्रति लीटर हो गया है। बता दें पिछले आठ दिन में पेट्रोल के दाम में करीब 2 रुपए की कटौती हुई है। आर्थिक राजधानी मुंबई में आज पेट्रोल का दाम 76.71 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 69.24 रुपए प्रति लीटर हैं। इसके अलावा कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें देखें तो ये क्रमश: 73.17 रुपए प्रति लीटर और 73.79 रुपए प्रति लीटर हैं। वहीं इन दोनों महानगरों में डीजल के दाम 67.84 रुपए प्रति लीटर और 69.85 प्रति लीटर हैं। गौरतलब है कि, घरेलू तेल कंपनियां रोजाना ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा करती हैं। वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों के आधार पर कंपनियां घरेलू बाजार के लिए इसकी कीमतें तय करती हैं। इसके बाद ये नई दरें सुबह 6 बजे लागू कर दी जाती हैं। Read the full article
खुशखबरी... आज पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बड़ी कटौती, जनता को मिलेगी थोड़ी राहत!
चैतन्य भारत न्यूज मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में बड़ी कटौती देखने को मिली है। पिछले काफी समय से बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों से परेशान जनता को आज फिर थोड़ी राहत मिल सकती है। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम 12 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। बता दें सोमवार को पेट्रोल के दामों में 30 पैसे और डीजल के दामों में 13 पैसों की कमी आई थी। इस कटौती के बाद आज देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दामों की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल 71.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 65.86 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का भाव 76.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल के भाव 68.98 रुपए हैं। चेन्नई में पेट्रोल का दाम 73.85 रुपए प्रति लीटर और डीजल 69.59 रुपए प्रति लीटर हैं। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 73.23 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 67.59 रुपए प्रति लीटर हैं। बता दें अमेरिका की ओर से चीन को लगातार पेट्रोल-डीजल का शुल्क बढ़ाने की धमकी दी जा रही है। फिर भी भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम कम हो रहे हैं। घरेलू तेल कंपनियां रोजाना पेट्रोल और डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और इसके बाद सुबह 6 बजे नई कीमतें लागु कर देती हैं। तेल कंपनियां वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों के आधार पर देश में तेल की कीमत तय करती हैं। कीमत निर्धारित करने के लिए करीब 15 दिन की औसत कीमत को आधार बनाया जाता है। साथ ही डॉलर और रुपए के विनिमय दर (एक्सचेंज रेट) से भी तेल की कीमत प्रभावित होती है. Read the full article