PUBG वालो के लिए खुशखबरी भारतीय बाज़ार में आया FAU-G, अक्षय कुमार ने की घोषणा
भारत में बैन 118 चीनी ऐप्स में से एक PUBG को भी बैन कर दिया गया हैं। FAU-G, एक भारत-निर्मित PUBG Mobile विकल्प, जो पबजी मोबाइल के बैन होने के तुरंत बाद अब सुर्खियों में है। बेंगलुरु-आधारित nCore Games द्वारा प्रकाशित किया जा रहे FAU-G गेम को बढ़ावा देने के लिए भारतीय खेल उद्योग के दिग्गज विशाल गोंडल और अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्विटर का सहारा लिया है। बता दें कि कुछ ही दिन पहले भारत सरकार की तरफ से ऐलान किया गया था कि चीनी मोबाइल गेम पब्जी समेत कुल 118 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया गया है। जिसके दो दिन बाद बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने लोगों को बताया है कि पब्जी की जगह अब फौजी गेम लॉन्च होने जा रहा है। उन्होंने ट्विटर पर इस गेम का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा,
Supporting PM @narendramodi’s AtmaNirbhar movement, proud to present an action game,Fearless And United-Guards FAU-G. Besides entertainment, players will also learn about the sacrifices of our soldiers. 20% of the net revenue generated will be donated to @BharatKeVeer Trust #FAUG pic.twitter.com/Q1HLFB5hPt
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 4, 2020
विशाल गोंडल, जो फिटनेस वियरेबल निर्माता GOQii के सीईओ हैं, ने FAU-G के विकसित किए जाने की खबर शुक्रवार को एक ट्वीट के जरिए दी। गोंडल ने 1999 में ‘इंडिया गेम्स’ की स्थापना की थी और 2011 में उसे डिज़्नी को बेच दिया था। उन्होंने पिछले साल मार्च में nCore Games में एक अज्ञात राशि का निवेश किया था और इस स्टार्टअप को एक स्ट्रैटेजिक एडवाइज़र (सलाहकार) के रूप में सपोर्ट कर रहे हैं।
खुशखबरी ! भारत में फिर शुरू हो सकता है Tik -Tok
https://kisansatta.com/fau-g-announces-good-news-for-pubg-users-akshay-kumar-announced/ #BreakingNews, #HindiNews, #NEWAPPSFAUG, #PUBGLOVERS Breaking news, hindi news, NEW APPS FAU-G, PUBG LOVERS Entertainment, In Focus, TECHNOLOGY, Trending #Entertainment, #InFocus, #TECHNOLOGY, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प