Translation of Stray Bird (R.N.Tagore) in Hindi
'टैगोर' (R.N.Tagore) की सूक्ति कविताओं की पुस्तक स्ट्रे-बर्ड (Stray Bird) का बाबूजी द्वारा किया गया हिन्दी भावानुवाद प्रस्तुत करुँगा क्रमशः । गीतांजलि का भावानुवाद भी किया है बाबूजी ने, जिसे समयानुसार अपने ब्लॉग सच्चा शरणम पर प्रस्तुत करता हूँ ! बाबूजी की रचनाओं के लिए अलग ब्लॉग 'अखिलं मधुरम्' पहले से ही अस्तित्व में है ।
Translation of 'STRAY BIRD' (R.N.Tagore) in Hindi
1. The mystery of creation is like the darkness of night, it is great. Delusion (misleading) of knowledge are like the fog of the morning.
१. सृष्टि रहस्य परम गरिमामय ज्यों निशि का अंधेरा । अरुणोदयकालीन कुहासा सदृश ज्ञान-भ्रम तेरा ॥
2. What you are you don't see. What you see is your shadow.
२. तुम हो कौन नहीं यह तेरे लोचन पथ में आया । जो तुमको दर्शित होता है वह है तेरी छाया ॥
3.That I exist is a perpetual surprises which is life.
३. यही कि मैं स्थित हूँ यह अविरत है आश्चर्य कहानी । 'जीवन' संज्ञा इसको ही देती आयी है वाणी ॥









