भारतीय रेलवे सफ़र करने के लिए एक शानदार माध्यम है लेकिन तब ही जब आपकी टिकट कन्फर्म हो। आप सुकून से बैठ और सो कर अपनी लंबी ट्रेन यात्रा पूरी कर सकते हैं। कन्फर्म सीट और बर्थ होने पर आप इत्मीनान से बैठ कर ट्रेन में खाना ऑर्डर कर सकते हैं।
भारतीय रेलवे सफ़र करने के लिए सबसे ज्यादा प्रयोग किए जाने वाला माध्यम है। लेकिन कई बार इसमें टिकट कन्फर्म नहीं होती है। ऐसे में आप आईआरसीटीसी विकल्प स्कीम का चुनाव कर सकते हैं। साथ ही रेलमित्रा ऐप का प्रयोग कर सकते हैं। यह ऐप पीएनआर स्टेटस आदि चेक करने में मदद करती है।












