बस स्टैंड पर इंस्पेक्टरों ने संभाली कमान
बस स्टैंड पर इंस्पेक्टरों ने संभाली कमान : होली के बाद शुक्रवार को सुबह से ही यात्रियों को बस स्टैंड पर उमड़ना शुरू हो गया। बूथों पर तैनात इंस्पेक्टरों ने भीड़ के हिसाब से बसों का संचालन करवाया, जिसकी वजह से लोगों को बस पकड़ने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। 192 बसों में से 188 बसों का संचालन किया गया। त्योहार पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर रोहतक डिपो महाप्रबंधक ने लंबी दूरी की बसों को छोड़ शेष सभी बसों का संचालन बस स्टैंड पर उमड़ने वाली भीड़ के हिसाब से संचालित करने के आदेश दिए थे। इस व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए 10 इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई। इन्हे भी पढ़े :- रोडवेज के रिटायर्ड कर्मियों की बैठक 25 मार्च को 20 मार्च को सुचारु व्यवस्था रहने के चलते शुक्रवार को भी यह व्यवस्था पूरी तरह से लागू की गई। बस स्टैंड पर सुबह से यात्रियों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गया मगर स्टैंडों पर तैनात इंस्पेक्टरों ने भीड़ को देखकर बसें गंतव्य के लिए रवाना की, जिसकी वजह से लोगों को बसों के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ा। महाप्रबंधक जोगेंदर सिंह का कहना है कि यात्रियों के हिसाब से बस संचालन करवाने से लोगों को काफी सहूलियत मिली, जिसकी वजह से लोगों को बस के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। शुक्रवार को 192 बसों में से 188 संचालित की गई। इन्हे भी पढ़े :- आरपीएफ में बढ़ा महिला सुरक्षा कर्मियों का स्टाफ बस स्टैंड पर इंस्पेक्टरों ने संभाली कमान स्त्रोत :- अमर उजाला छायाचित्र भिन्न हो सकता है Read the full article












