जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं श्रद्धा कपूर, एक्टर नहीं बल्कि इन्हें कर रही हैं डेट
चैतन्य भारत न्यूज
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। खबरों के मुताबिक, श्रद्धा अपने बेस्टफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ से शादी करने जा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पिछले दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि श्रद्धा और रोहन अगले साल यानी 2020 में शादी भी कर सकते हैं।
श्रद्धा और रोहन ने अपने रिलेशनशिप को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। जबकि, श्रद्धा के पापा शक्ति कपूर ने भी ऐसी खबरों को खारिज कर दिया है। पिछले दिनों हुए इंटरव्यू में शक्ति ने कहा था कि, 'इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और अगले 4-5 साल तक श्रद्धा का शादी करने का कोई प्लान नहीं है। इस समय श्रद्धा के पास कई प्रोजेक्ट हैं और उसका फोकस सिर्फ अपने प्रोजेक्ट्स पर हैं।' बता दें रोहन सेलिब्रिटी फोटोग्राफर हैं।
बता दें इससे पहले श्रद्धा का नाम मशहूर अभिनेता फरहान अख्तर और आदित्य रॉय कपूर के साथ जुड़ चुका है। हालांकि, श्रद्धा ने हमेशा ही इन रिश्तों से इंकार किया है। बात करें श्रद्धा के वर्क फ्रंट के बारे में तो वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'साहो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में श्रद्धा साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'साइको सैंया' रिलीज हुआ है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 'साहो' 15 अगस्त को रिलीज होगी।
ये भी पढ़े...
रिलीज हुआ ‘साहो’ का पहला गाना ‘साइको सैयां’, श्रद्धा और प्रभास की दिखीं लाजवाब केमिस्ट्री
साइना नेहवाल की बायोपिक से बाहर हुईं श्रद्धा कपूर, इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री
एक्शन और रोमांस से भरपूर है साहो का यह धमाकेदार टीजर
Read the full article