मानगो शंकोसाई में मागे पर्व के आखिरी दिन मना ‘हरमंगेया’, पारंपरिक अनुष्ठान के साथ मादा कुत्ते से संपन्न कराया दो बच्चों का विवाह
जमशेदपुर : मानगो क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 में मागे पर्व के अंतिम दिन ‘हरमंगेया’ के अवसर पर पारंपरिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान हो समाज की परंपरा के अनुसार दो छोटे बच्चों का प्रतीकात्मक विवाह मादा कुत्ते (कुतिया) से संपन्न कराया गया। समाज के बुजुर्गों के अनुसार जिन बच्चों के ऊपर के दांत पहले निकल आते हैं, उसे अशुभ ग्रह का संकेत माना जाता है। ऐसी स्थिति में भविष्य में किसी अनहोनी या…












