139 वर्ष पुराना भीमताल डैम जो एक नई तबाही की ओर इशारा कर रहा है इस डैम का नाम विक्टोरिया डैम है। सितंबर 1882 में इस डैम का निर्माण कार्य शुरू हुआ था तथा 1883 में यह बनकर तैयार हुआ था।जब यह डैम बनकर तैयार हुआ था तब उसकी उम्र लगभग 100 साल बताई गई थी। इस डैम की लंबाई लगभग 152 मीटर है तथा ऊंचाई 14 मीटर है । इस डैम में आई दरारों से अब लगातार पानी रिसता जा रहा है, जो कि उत्तराखंड में एक नया खतरा बनकर उभर रहा है ।यदि सरकार की अनदेखी और लापरवाही के कारण भीमताल डैम टूटता है तो उससे सलड़ी, डहरा, अमृतपुर , काठगोदाम तथा हल्द्वानी में जल तबाही आ जाएगी । चमोली में ग्लेशियर टूटना भले ही प्राकृतिक आपदा हो परंतु उसके पीछे एक कारण मानवीय हस्तक्षेप तथा सरकार की अनदेखी भी है। इस घटना से राज्य सरकार को सबक जरूर लेना चाहिए और अपने संज्ञान में रखकर इस विषय पर तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए। कृपया मेरी पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि सरकार तक बात सही समय पर पहुंच जाए। #traveluttarakhand #TravelUttarakhand #saveuttarakhand #savebhimtal #savenaturalresources #travelmore #travelbloggers #travelcommunity #traveldestination #uttarakhand_united #uttarakhandheavenonearth❤️😇 #uttarakhand_diaries #uttarakhandnews #bhimtallake #bhimtaldiaries #lakeview #lakedistrict (at Bhimtal - Island On The Lake) https://www.instagram.com/p/CLy0nEDhRgT/?igshid=1g66loow5lszy












