i may not always have the right answers, but I've learned that the quality of a mind is revealed less by the answers it gives and more by the questions it refuses to stop asking!!
~ श्याम
seen from United Kingdom
seen from Türkiye

seen from Türkiye
seen from T1
seen from China
seen from France

seen from India
seen from Türkiye

seen from Canada
seen from China
seen from Switzerland
seen from China
seen from Ireland

seen from United States

seen from United Kingdom
seen from China

seen from Italy
seen from Switzerland
seen from Türkiye
seen from Switzerland
i may not always have the right answers, but I've learned that the quality of a mind is revealed less by the answers it gives and more by the questions it refuses to stop asking!!
~ श्याम
Home isn't always four walls and a roof.
Sometimes, it's a woman who slowly makes herself part of your everyday life. Your meals become her concern, your sleep becomes her responsibility, and the moment you come home exhausted, she starts with,
आज पता है क्या हुआ...
Funny how a person can become the place your heart hurries back to.
~ श्याम
चाय का प्याला हो
या महबूबा की कमर,
मेरा हाथ हमेशा
उस बीच के पतले ढलान तक चला जाता है।
शायद यही मेरी फितरत है।
क्योंकि चीज़ों की असली नज़दीकी
किनारों पर नहीं मिलती।
चाय की गर्माहट भी
उसे बीच से थामने पर
हथेलियों में उतरती है।
और महबूबा..
वो भी कमर के उसी ढलान से पकड़ो
तो ज़रा और करीब आ जाती है।
जैसे रिश्तों की गहराई
शब्दों से नहीं,
पकड़ की जगह से तय होती हो।
कुछ लोग किनारों को पकड़ते हैं,
ताकि गिरने का डर कम रहे।
मगर मुझे हमेशा
वो जगह थामना पसंद है
जहाँ किसी का संतुलन बसता है,
जहाँ छूना सिर्फ छूना नहीं,
बल्कि पूरी मौजूदगी को महसूस करना होता है।
| shyam
Morning musings
I think our existence is shaped by two organs more than anything else: the gut and the brain.
The gut keeps the body alive. The brain gives that life meaning.
One feeds your body. The other feeds your existence.
From an evolutionary perspective, the brain was never designed to seek truth first. It was designed to keep you alive. That's why when you're starving, your intelligence almost becomes irrelevant. You don't think about poetry, philosophy, or the meaning of life. Your entire consciousness shrinks to a single question.
Where do I find food?
For millions of years, survival came before everything else. And our brains still carry that ancient wiring.
But the same is true in reverse.
You can have a full stomach and still feel unable to function. If your mind is restless, distracted, or trapped in something unresolved, even the simplest task starts feeling heavy. Your body has the energy, but your mind has already checked out.
Maybe that's what living well really is.
Not having the strongest body or the sharpest mind, but finding a rhythm between the two.
A gut that isn't fighting for survival. A brain that isn't fighting itself.
When the gut is satisfied, the brain is finally free to wander. To question. To create. To wonder.
And maybe that's also why philosophy, skepticism, and even atheism often flourish only after our basic needs are met. Not because poverty makes people less capable of thinking, but because hunger leaves very little room for abstraction.
You can't spend your day debating the existence of God when you're worried about your next meal. A starving mind doesn't ask, What is the meaning of life? It asks, How do I survive today?
Only when survival stops demanding all your attention does the brain become free to ask questions that go beyond survival.
Maybe happiness has never been about choosing between the body and the mind.
Maybe it's simply about keeping the conversation between them alive.
| श्याम
In some other universe, we’ve escaped all this noise and ended up with a tiny café tucked somewhere in the hills of Himachal. Nothing fancy, just wooden tables, the smell of fresh chai, and time moving slower than it should.
There’s a sleepy dog curled up near our feet like he belongs to us more than we belong to him. And outside, the sky is wide and careless.
We’re sitting there, doing nothing important, arguing over a drifting cloud, you insisting it’s a map to somewhere we haven’t been yet, me saying it’s just a cloud with no intention at all.
And somehow, in that pointless argument, in that quiet, unremarkable moment, life finally feels like it’s exactly where it should be.
| श्याम
उसका चेहरा अपनी गोद में लेते ही
मैं जैसे फिर से एक छोटा बच्चा बन जाता हूं,
जिसे दुनिया की सारी बेचैनियों से दूर
अचानक कोई बेहद अपना आश्रय मिल गया हो।
मैं धीरे धीरे उसकी आंखों में
खुद को ढूंढने लगता हूं,
मानो उन गहराइयों में
मेरी अधूरी बातें, मेरी थकी हुई रूह
पहले से ही जगह बनाए बैठी हों।
उसकी पलकों का हल्का सा झुकना,
सांसों का धीमे धीमे मेरे हाथों से टकराना,
और चेहरे का वह मुलायम स्पर्श
मेरे भीतर एक अजीब सा कौतुक जगा देता है।
मैं उसे वैसे नहीं देखता
जैसे लोग सुंदरता को देखते हैं,
मैं उसे वैसे देखता हूं
जैसे कोई पहली बार समंदर देखता है,
थोड़ा ठहरकर,
थोड़ा खोकर,
थोड़ा खुद को भूलकर।
और फिर हर बार मन
एक ही सवाल पर आकर रुक जाता है
कि आखिर कोई इतना सुंदर कैसे हो सकता है,
कि उसे देखते देखते
मन प्रेम से भर तो जाए,
पर शब्द फिर भी कम पड़ जाएं।
~ shyam
~ image credits @shotsyfeather
एक कविता उन प्रेमिकाओं के नाम भी,
जिनके हिस्से में प्रेम से अधिक संघर्ष लिखा गया।
जिन्होंने अपने प्रेमी का हाथ
उस वक़्त थामा,
जब जेबें खाली थीं,
सपने अधूरे थे,
और भविष्य सिर्फ़ उम्मीद पर टिका था।
जिन्होंने ना देखी धन-दौलत,
ना ऊँचे मकान,
ना सुरक्षित कल की गारंटी।
उन्होंने देखा तो बस
एक थका हुआ मगर सच्चा हृदय,
जो उनसे प्रेम करना जानता था।
वे हर हार में उसके साथ खड़ी रहीं,
उसकी टूटी हुई हिम्मत में
अपनी मुस्कान सिलती रहीं।
उसके संघर्ष को अपना संघर्ष मानकर
दिन काटती रहीं।
लेकिन जब समय आया
उस संघर्ष के मीठे फल का,
जब साथ जीने की बारी आई,
तब समाज, परिवार और परंपराओं ने
उनके प्रेम से ऊँची आवाज़ में फैसला सुना दिया।
और वे ब्याह दी गईं
किसी और घर की चौखट पर।
पीछे छूट गया
वो आदमी,
जिसके कठिन दिनों में
वे उसकी पूरी दुनिया थीं।
शायद प्रेम की सबसे दुखद बात यही है
कि हर सच्चा साथ
मिलन तक नहीं पहुँचता।
कुछ प्रेमिकाएँ
सिर्फ़ संघर्ष तक ही लिखी जाती हैं,
परिणाम तक नहीं।
~ Shyam
दर्द में भी ये लब मुस्कुरा जाते हैं,
बीते लम्हें हमें जब भी याद आते हैं…
ये गाना फोन पर बज रहा था, और मैं रोज़ की तरह शाम को ऑफिस से लौटकर चाय लेकर बैठा था। आदत है मेरी बेड पर बिखरी किताबों को उलटते-पलटते चाय पीने की। लेकिन आज कुछ अलग था। शायद इस गाने की वजह से, या शायद इसलिए कि अंदर कहीं कोई पुरानी टीस खल रही थी।
मैं उठकर बालकनी में आ गया। सामने सूरज ढलने को था - अप्रैल की हल्की गर्म हवा, और मार्च के थकाने वाले दिनों के बाद की एक अजीब-सी खाली शांति थी। सब कुछ सामान्य था, फिर भी भीतर कुछ लगातार चुभ रहा था, जैसे कोई अधूरी बात, जो कहे जाने का इंतज़ार कर रही हो।
और फिर मैं लौट गया उन्हीं यादों में।
उसकी बातें कितनी अजीब थीं। एक ही इंसान में इतनी मासूमियत और इतनी गहराई कैसे हो सकती है, ये आज तक में समझ नहीं पाया। ऑफिस से लौटता था तो वो जैसे पूरे दिन उसी पल का इंतज़ार करती थी। और फिर एक बच्चे की तरह - बिना किसी बनावट के अपने दिन की हर छोटी-बड़ी बात मुझे सुनाती थी।
सच कहूं तो, उसकी वो मासूमियत ही मेरी आधी थकान चुरा लेती थी।
और रातें, वो सिर्फ रातें नहीं थीं, वो हमारे बीच की एक दुनिया थीं। महाभारत से लेकर उत्क्रांतिवाद तक, इंसान की प्रकृति से लेकर उसकी क्रूरता तक हम घंटों बातें करते थे। वो सिर्फ बातें नहीं थीं, वो एक जुड़ाव था - दिमाग का, सोच का, आत्मा का।
वो जो ‘cerebral intimacy’ होती है ना - जहां शब्दों से ज़्यादा सोचें जुड़ती हैं - वो हमारे बीच थी।
और शायद वही सबसे ज़्यादा रह गई।
सुबह उसकी कॉल से आंख खुलती थी, और रात उसकी आवाज़ के साथ खत्म होती थी। दिन में दस बार मेरा ख्याल रखना - खाना खाया या नहीं, नींद पूरी हुई या नहीं - ये सब अब याद आता है तो समझ आता है कि वो सिर्फ care नहीं थी, वो एक आदत बन गई थी।
और आदतें जब छूटती हैं, तो खालीपन छोड़ जाती हैं।
अब जब ये गाना बजता है, तो मुस्कान अपने आप आ जाती है। लेकिन वो मुस्कान हल्की सी भीगी होती है।
क्योंकि कुछ लोग चले जाते हैं,
पर उनके साथ बिताए हुए लम्हे, वे कहीं नहीं जाते।
| श्याम