न ही दिया कभी प्रवचन न ही बताया कभी श्लोक, फिर भी करोड़ों की संख्या में हैं ‘गुरु जी’ के भक्त
Guru Ji History in Hindi: हमारे देश में संत-महात्माओं की कोई कमी नहीं है। यहां जितने ज्यादा संत-महात्मा हैं उससे भी कई गुना ज्यादा उनके भक्त मौजूद हैं। हमारा देश सदियों से साधु-संतों का सम्मान करता आया है और इन्हें एक अलग ही खास नजर से देखा जाता है। चूंकि आज हम आधुनिक जमाने में जी रहे हैं और आज विज्ञान ने बहुत ही ज्यादा तरक्की कर ली है। लेकिन इसके बाद भी लोगों में संत-महात्माओं के प्रति सम्मान और निष्ठा बनी हुई है। ऐसा नहीं है कि इन लोगों की महानता प्राचीन समय से ही बनी हुई है बल्कि इनको अपनी महानता बनानी पड़ती है। तब जाकर लोग इनकी तरफ आकर्षित होते हैं और इनके प्रति समर्पित होते हैं। कुछ इसी तरह की अलौकिक और दिव्य क्षमता वाले हैं “गुरुजी”(Jai Guru Ji) जिनके बारे में कहा जाता है कि इन्होंने इस धरती पर मानवता को आशीर्वाद देने और उन्हें जागरूक करने के लिए ही जन्म लिया है।
Also read : https://hindi.rapidleaks.com/biography/guru-ji-history/












