@rallyracersarah सारा कश्यप.. भारत की पहली औऱ इकलौती महिला रेसर.. जिन्होंने हिमालयन रेस को खत्म कर इतिहास रचा है. उन्हें दुनिया की क्रॉस कंट्री रैली रेसर के तौर पर जाना जाता है.. क्रॉस कंट्री रैली रेसिंग को दुनिया की सबसे कठिन रेस माना जाता है जिसमें शामिल होना दुनिया के हर रेसर का सपना होता है इसके बाद दूसरे नंबर पर हिमालय में होने वाली रेस है. इसका अल्टीट्यूड के अलावा पहाड़ी भी इसका काफ़ी चुनौतीपूर्ण हिस्सा होता है. बहुत ही अनप्रिडिक्टिबल रास्ता होता है. और खास बात ये है कि सारा कश्यप पहली भारतीय महिला रेसर है जिसने हिमालयन रेस को पूरा किया है. और तो और सिर्फ 4 सालों में उन्होंने इस सफर को पूरा कर सबको हैरान कर दिया है. उनके इस सफर के दौरान उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. उन्हेँ इस दौरान कई तरह की इंजरी का सामना करना, लोगों के ताने सुनने पड़े मगर उन्होंने बिना हार माने अपने इस सफर में सफलता हासिल की.. #TheIndianness #InspiringIndian #SaraKashyap #SuperStree #FirstIndianWomanRallyRacer #HimalayanRallyRace #CrossCountryRallyRace #InspiringStories #InterestingIndian #IndianStories #IndiaInStories https://www.instagram.com/p/Cm8zHlxqYeC/?igshid=NGJjMDIxMWI=













