कुरान में पुनर्जन्म का प्रकरण
कुरान मजीद, सूरः अल् बकरा 2 आयत 243 :- तुम लोगों ने उन लोगों के हाल पर विचार किया है जो लोग मौत के डर से घर-बार छोड़कर हजारों की संख्या में निकले थे। अल्लाह ने उनसे कहा मर जाओ। फिर उसने उन्हें दोबारा जीवन प्रदान किया। हकीकत में अल्लाह बहुत दयालु है लेकिन कुछ लोग उसका शुक्र नहीं करते।
इस प्रकरण से स्पष्ट है कि पुनर्जन्म होता है तो मुस्लिम धर्म में पुनर्जन्म को लेकर जो धारणा है वह निराधार है।












