रात 11 बजे मां को 5 हजार देकर जल्द लौटने को कहा था, डोबो पुल पर मिली स्कूटी और चाबी, अब तक युवक का सुराग नहीं
गोलपहाड़ी निवासी है अविनाश कुमार, परिवार को सता रही अनहोनी की चिंता, पुलिस कर रही जांच जमशेदपुर: डोबो पुल पर मंगलवार देर रात एक 26 वर्षीय युवक के रहस्यमय तरीके से लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परसुडीह के गोलपहाड़ी निवासी अविनाश कुमार रात करीब 11 बजे से लापता हैं। सूचना मिलने पर जब परिजन डोबो पुल पहुंचे, तो वहां अविनाश की प्लेजर स्कूटी, मोबाइल फोन और चाबी लावारिस हालत में मिली। हालांकि,…













