कश्मीरा शाह का बिकिनी फोटोशूट, ट्रांसफॉर्मेशन लुक देख फैंस भी हुए हैरान
कश्मीरा ने ब्लू बिकिनी में अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की हैं. 48 वर्षीय कश्मीरा एकदम अलग अंदाज में नजर आ रही हैं. कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी और अभिनेत्री कश्मीरा शाह इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन लुक को लेकर चर्चा में हैं। कश्मीरा ने करीब 10 किलो वजन कम किया है। वे पहले से काफी फिट नजर आ रही हैं। तस्वीरों में वह अपनी फिट बॉडी को फ्लॉन्ट करती दिखीं।
बॉलीवुड अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की हैं. जो कि उनके ट्रान्सफॉर्मेशन के कारण काफी तेजी से वायरल हो रही है. दरअसल, कश्मीरा ने काफी ज्यादा वेट लूज कर लिया है और एक फोटोशूट कराया है जिसमें अपनी फीगर को फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रही हैं
कश्मीरा शाह ने बिकनी में हॉट फोटोशूट कराया है। स्विमिंग पूल के किनारे बैठीं कश्मीरा दिलकश अंदाज में पोज दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लू बिकनी के साथ मल्टी कलर सुरोस्की कोट पहना हुआ है। स्मोकी आई मेकअप के साथ ब्राउन लिपस्टिक उन पर खूब जच रहा है।
बता दें कि कश्मीरा आतरी सिंह की भाभाी है, और बिग बॉस 13 में कश्मीरा ने आरती को घर से बाहर से खूब सपोर्ट किया था. अपनी खूबसूरत बॉडी फ्लॉन्ट करते कश्मीरा ने पोज दिए हैं. उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘बदलाव आप से ही शुरू होता है. अगर आप बदलाव चाहते हैं तो खुद में बदलाव बनें’.
कश्मीरा कुछ समय पहले द कपिल शर्मा शो के सेट पर नजर आईं थीं. कृष्णा अभिषेक ‘द कपिल शर्मा शो’ में अपनी अदाकारी से दर्शकों को हंसाने में कामयाब रहते हैं। अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह भी शो पर पहुंची थीं। शो में पति पत्नी की जोड़ी ने अपनी नोक झोंक से सबको खूब हंसाया था।
https://kisansatta.com/kashmira-shahs-bikini-photoshoot-fans-are-also-surprised-to-see-the-transformation-look/ #Beautifulbody, #KapilSharmasho, #KrishnaAbhishek, #Latestphoto, #Transformationlook #Beautifulbody, #KapilSharmasho, #KrishnaAbhishek, #Latestphoto, #Transformationlook Entertainment, Life #Entertainment, #Life KISAN SATTA - सच का संकल्प













