जीएस यूनिवर्सिटी परिसर में भव्य खेल महोत्सव 'सर्ज 2025' का आयोजन उत्साह और उमंग से भरपूर इस महोत्सव में विद्यार्थियों ने अद्भुत प्रतिभा, खेल भावना और टीम स्पिरिट का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हापुड़ श्री अभिषेक पांडे, चांसलर श्री गंगा शरण शर्मा, वाइस चांसलर डॉ. यतीश अग्रवाल, प्रो चांसलर डॉ. अंकित शर्मा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्रीमती शशि शर्मा, वाइस प्रेसीडेंट श्री अंकुर शर्मा, निदेशक श्रीमती निधि शर्मा, सीईओ श्रीमती नेहा शर्मा, प्रो वाइस चांसलर डॉ. रूपाली शर्मा, तथा निदेशक (जीएस आयुर्वेद) श्रीमती सोनाली शर्मा एवं श्री कुनाल त्यागी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
सर्ज 2025 ने विश्वविद्यालय परिसर में खेल भावना, नेतृत्व, अनुशासन और एकता का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया, जो सभी प्रतिभागियों के लिए अविस्मरणीय अनुभव साबित हुआ।















