#InnovativeThoughts #YesWeAreDifferent #YesWeAreUnique #YesWeAreTheChange प्यारे बच्चों,10th CBSE जब हम ये पोस्ट लिख रहे होंगे तब आप सब अपने जीवन का पहला और सबसे कठिन समझे जाने वाला MATHS का बोर्ड का पेपर खत्म कर चुके होंगे। बस एक ही बात बोलनी थी कि"आप सब बहुत अच्छे है,और हमें आप सब के ऊपर गर्व है।exam कैसे भी हो इससे फर्क नहीं पड़ता आपने अपना 100% सामर्थ लगाया है इसकी हमे खुशी है।यह तो बस एक पड़ाव है मंजिल का न रुकना है न थकना है ,गलतियों से सीखते और सुधार करते हुए चले जाना है।सीखना जन्म से लेकर मृत्यु तक चलता है इसलिए डिग्री /परसेंटेज से अच्छा ज्ञान के पीछे भागो।डिग्री और परसेंट एक स्तर तो काम आते है क्योंकि हमारी व्यवस्था ही कुछ ऐसी हो चली है लेकिन याद रहे ज्ञान इन सब के ऊपर है और वो हमेशा काम आता है।आप सब ने बहुत सकारात्मक बदलाव किए है अपने स्वभाव में,जैसे रटने की स्कूल की ट्रेनिंग को छोड़कर समझकर याद करने की आदत बनाई,और जहाँ कसर रह गई है वहाँ खुद अपनी गलतियों को पहचान कर सुधार करना सीखिए क्योकि सब जगह और हमेशा हम(Innovative Classes )नहीं रहेंगे तुम्हे सही राह दिखाने के लिए।अब इतने तो समझदार हो ही गए हो।अंतिम बात हम यही कहना चाहते है कि पढ़ाई का मूल उद्देश्य अच्छे सिर्फ अच्छे नंबर,परसेंट और डिग्री लाना ही नहीं है बल्कि एक अच्छा इंसान बनके समाज मे सकारात्मक परिवर्तन लाना है।Moral, Behavior और Character वाली बात याद रखना।यानी नैतिकता, व्यवहार और चरित्र यही आपको आगे और भीड़ से अलग रखेगा।बाकी तुम्हारे जिंदगी का प्रत्येक exam अच्छा होगा परेशान न होना ,ये 10th वाला तो तुम्हारे लिए कुछ भी नहीं है।बस अपने ऊपर भरोसा रखना।कभी भी जिंदगी में कोई दिक्कत हो-चाहे वो कैसी भी समस्या हो-तुम दुनिया के किसी भी कोने में रहो,हम तुम्हारे लिए हमेशा मौजूद रहेंगे,बस एक बार कॉल करना-झिझकना नहीं।नंबर तो याद ही होगा 8574278585। भगवान् सबको सद्बुद्धि दे और हम सब की रक्षा करे। #Innovative_Classes_Gonda #Innovative_Students #InnovativeMotivation #BMTGONDA #InnovativeClassesGonda (at Innovative Classes) https://www.instagram.com/p/BuwDy5ADsH1/?utm_source=ig_tumblr_share&igshid=1m4cz7onnsh53








