यमुनोत्री (Yamunotri) धाम की रोपवे से होगी यात्रा, पांच घंटे का सफर 15 मिनट में होगा पूरा। ❤️🙏
यमुनोत्री मंदिर को जल्द ही एक रोपवे मिलेगा जो आपकी यात्रा के समय को 5 घंटे से घटाकर सिर्फ 15 मिनट कर देगा। समाचार रिपोर्टों के अनुसार, उक्त रोपवे के प्रस्ताव को कुछ वर्षों की देरी के बाद आखिरकार पर्यावरण और वन मंत्रालय (एमओईएफ) से मंजूरी मिल गई है।
रिपोर्ट्स की माने तो इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए लगभग 3.8 हेक्टेयर भूमि का उपयोग किया जाएगा, जहां 3.7 किमी लंबी (हवाई दूरी) रोपवे का निर्माण होगा, और जो यमुनोत्री मंदिर को खरसाली गांव से जोड़ेगा। इस परियोजना का सबसे दिलचस्प हिस्सा यह है कि रोपवे यात्रा के समय को पांच घंटे से घटाकर सिर्फ 15 मिनट कर देगा।














