🕉️🚩🐒🛕 'अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता, अस वर दीन्ह जानकी माता'। गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा लिखी गई हनुमान चालीसा के इस दोहे को आपने ना जाने कितनी ही बार दोहराया होगा लेकिन, हम में से अधिकतर यह नहीं जानते हैं कि आखिर वे यहां किन-किन सिद्धियों की बात कर रहे हैं। कौन सी हैं वो अष्ट सिद्धियां जिनके दाता महाबली हनुमान बताए गए हैं। क्या वास्तव में इस संसार में ऐसी सिद्धियां भी मौजूद हैं, जिनसे असंभव को संभव बनाया जा सकता है। महाबली हनुमान ना सिर्फ 'अष्ट सिद्धियां' प्रदान करते हैं बल्कि नौ निधियों के प्रदाता भी हनुमान जी ही हैं। इन आठ प्रकार की सिद्धियों के बल पर इंसान ना सिर्फ भय और बाधाओं पर विजय प्राप्त करता है, बल्कि कई असंभव से लगने वाले कार्यों को भी बड़ी ही आसानी से पूरा कर सकता है। महाबली हनुमान द्वारा उपासकों को प्रदान की जाने वाली आठ प्रकार की सिद्धियां इस प्रकार हैं :- (1) अणिमा (2) महिमा (3) गरिमा (4) लघिमा (5) प्राप्ति (6) प्राकाम्य (7) ईशित्व (8) वशित्व । इनके अर्थ जानने के लिए बाएं स्वाईप करें ⬅️ हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। जय हनुमान 🚩 जय श्री राम 🚩 📸 DM for credits कृप्या शेयर और बुकमार्क 🔖 करे #HanumanJayanti #hanumanjayanti2021 #HanumanChalisa #tulsidas #festivalsofindia #reclaimtemples #sanatandharma #theinstayatri #swipeleft #hindurashtra #hinduism #jaihanuman #jaishriram (at Assam) https://www.instagram.com/p/COLKir4rAHc/?igshid=edzv28yjl3rt










