Digital Arrest Scam क्या है? एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट—जानें पहचान और बचाव के तरीके
मोबाइल पर अचानक एक कॉल आता है। सामने वाला व्यक्ति खुद को पुलिस, CBI, नारकोटिक्स विभाग, कस्टम, RBI या किसी बड़ी जांच एजेंसी का अधिकारी बताता है। वह आपका नाम, मोबाइल नंबर या आधार से जुड़ी कुछ जानकारी बोलकर दावा करता है कि आपके नाम से कोई संदिग्ध पार्सल भेजा गया है, आपके बैंक खाते से मनी लॉन्ड्रिंग हुई है या आपका मोबाइल नंबर किसी अपराध में इस्तेमाल हुआ है। इसके बाद कॉल वीडियो कॉल में बदल दी जाती है।…













