जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने केमिकल टैंकर के फटने की दर्दनाक घटना पर जताया दुःख
जयपुर में अजमेर रोड पर स्थित डीपीएस स्कूल के समीप एक केमिकल टैंकर के फटने से 40 गाड़ियों में आग लगने, कई लोगों के निधन एवं घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं हादसे में घायल हुए नागरिक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं। असीम दुख के इस कठिन समय में शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। आपदा के इस समय में राजस्थान की हमारी संवेदनशील सरकार के मुखिया श्री भजन लाल शर्मा जी ने घटनास्थल का जायजा लेकर प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये एवं अस्पताल पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम पूछा जिसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं।
Website: https://manjusharma.in/

















