How to make child self dependent
नमस्कार दोस्तों, आप सब का स्वागत करती हूँ अपने इस ब्लॉग में, आज का टॉपिक भी काफी खास होने वाला है क्यूंकि आज बात होगी की हम अपने बच्चो को आत्मनिर्भर कैसे बनाये, कैसे बच्चो को ज़िम्मेदार बनाये, कैसे उन्हें बताये की क्या सही है और क्या गलत है, माता पिता के लिए ये एक बड़ी टेंशन होती है की वो अपने बच्चो की अच्छे तरीके से पाले पोसे, उन्हें गुणवान बनाये, उनके लिए सही मार्गदर्शन करके सफलता के रास्ते खोल दे
देखिये आज के युग में चाहे कोई छोटा बच्चा हो या फिर कोई बड़ा, अगर आप एक दम से फिट है और स्वस्थ है लेकिन फिर आप दुसरो पर निर्भर है तो ये चीज़ बिलकुल भी ठीक नहीं है, खासकर देखा है की बचपन से माँ पिता बच्चे का हर काम कर देते है ताकि बच्चे को कोई तकलीफ न हो लेकिन ये चीज़ बच्चो की कमजोर कर देती है, और जब बच्चे बड़े होते है तो भी माता पिता पर ही निर्भर रहकर हर काम करते है, ऐसे में माँ पिता जो चाहिए की वो बच्चो की आत्मनिर्भर बनाये ताकि उनका आने वाला भविष्य अच्छा हो, तो चलिए आज आपको बताते है ऐसी पांच बाते जिससे आपके बच्चो में आत्मनिर्भर के गुण विकसित हो
1. बच्चो को अपना काम खुद करने दे
देखिये सबसे बड़ी बात यही है की आप अपने बच्चो को खुद का काम करने की आदत डाले, ये नहीं की लाड और प्यार की वजह से आप बच्चे के हर काम को करते जाए, जैसे उनकी घर के साफ सफाई में मदद ले, खुद कपड़े बदलना और पहनना सिखाये, खुद खाना खाए या फिर जुटे चप्पल को अपने सही स्थान पर रखे, इन सब चीजों को बच्चो को अगर आप सिखाये तो बच्चो के लिए आने वाले समय में लाइफ आसान हो जाएगी
2. बच्चो की अपने फैसले खुद लेने दे
अगर आपको अपने बच्चे के अन्दर आत्मनिर्भरता के गुणों को विकसित करना है तो बच्चो को कुछ फैंसले खुद लेने दे, फिर वो चाहे खाने पीने की बात हो, खेलने की बात हो या अपने लिए कपड़े लेने की बात, पेरेंट्स को हमेशा इस बात पर बच्चो की तारीफ़ भी करनी चाहिए लेकिन साथ ही साथ उन्हें ये भी बताये की फैसलों वो होने चाहिए जिसमे लाभ हो, उन्हें बताये की गलत और सही फैंसलो में क्या फर्क होता है, ये गुण बहुत जरुरी है बच्चो में
पेरेंटिंग के बारे और भी जाने : Unicef website पर
3. बच्चो को घर के कामो में करे शामिल
अगर आप बच्चो को घर के डेली रूटीन में होने वाले कामो में शामिल करेंगे तो इससे बच्चो में आत्मविश्वास जागृत होगा, घर की साफ़ सफाई, खाने बनाते समय मदद या फिर बाहर से कोई सामान लाना हो इन सब में बच्चो को काम पर लगाये लेकिन इसके साथ साथ उन पर नज़र भी रखे, बच्चो के लिए ये गुण सीखना बहुत जरुरी है
4. बच्चो की गलतियों से सीख लेने की आदत डाले
देखिये इंसान तो गलतियों का पुतला है फिर वो चाहे कोई भी हो, हम इंसान कभी ना कभी तो गलती करते ही है. लेकिन जब आपके बच्चे से कोई गलती हो जाती है तो उस पर गुस्सा या चिल्लाने की बजाय उसे प्यार से समझाए, उसे बताये की किस वजह से गलती हुई है और गलती को कैसे सुधार किया जाए ताकि फिर कभी गलती न हो
5. बच्चो को सिखाये मेहनत के फायदे
हम अपने बच्चो को अगर मेहनत के फायदे बतायेंगे, उन्हें मेहनत करना सिखायेगे तो ये काफी अच्छी बात होगी, लेकिन इससे भी अच्छी बात होगी जब आप अपने बच्चो को उनकी मेहनत के बदले में कुछ इनाम देंगे तो इससे उनका आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही बढ़ेगा साथ साथ आने वाले भविष्य में वो कभी मेहनत करने से भागेगे नहीं














