दिल्ली विधानसभा में हंगामा: कपिल मिश्रा के इस्तीफे की मांग, 7 AAP विधायक निलंबित
Delhi News: दिल्ली विधानसभा में बुधवार (2 अप्रैल 2025) को उस समय हंगामा मच गया, जब आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों ने दिल्ली सरकार के कानून मंत्री कपिल मिश्रा के इस्तीफे की जोरदार मांग उठाई। AAP विधायकों ने कपिल मिश्रा पर 2020 के दिल्ली दंगों को भड़काने का गंभीर आरोप लगाया और कहा कि राउज एवेन्यू कोर्ट के हालिया आदेश के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का रास्ता साफ हो गया है। इस मुद्दे को लेकर…












