जयपुर में प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीप्के पर हमला, युवक ने जड़ा थप्पड़
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीप्के के साथ मारपीट की घटना सामने आई। शहीद स्मारक परिसर में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कुछ युवकों ने अचानक अभिजीत दीप्के के पास पहुंचकर उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने सार्वजनिक रूप से उन्हें थप्पड़ मारे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना…
















