ATP final 2020 : ख़िताब जीतने से बस दो कदम दूर नडाल
नई दिल्ली : नडाल अपना पहला खिताब जीतने के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की आस में है बता दें कि स्पेनिश स्टार राफेल नडाल ने गत चैंपियन स्टेफानोस सिटसिपास को 6-4, 4-6, 6-2 से हराकर पांच साल में पहली बार एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है | सत्र के अंतिम टूर्नामेंट में नडाल 10 बार खेले हैं और छठी बार अंतिम चार में पहुंचने में सफल रहे | हालांकि अपने चमकदार करियर में वह अभी तक इस खिताब को शामिल नहीं कर पाये हैं वहीँ उनकी नजर इस बार इस ख़िताब को अपने नाम करने को है | नडाल अब शनिवार को सेमीफाइनल में डेनियल मेदवेदेव से खेलेंगे |
स्टेफानोस सिटसिपास ने पिछले साल पहली ही बार खेलते हुए खिताब जीता था लेकिन वह ग्रुप चरण में दूसरी हार के बाद बाहर हो गये | दूसरी ओर आंद्रे रूबलेव ने अमेरिकी ओपन चैम्पियन डॉमिनिक थिएम को 6-2, 7-5 से मात दी | हालांकि इस नतीजे का दोनों ही खिलाड़ियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि थिएम ने पहले दो दौर में सिटसिपास और नडाल को हराकर अपना स्थान पक्का कर लिया था | थिएम का सामना नोवाक जोकोविच और एलेक्जैंडर ज्वेरेव के बीच शुक्रवार को होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा |
जोकोविच को हराकर मेदवेदेव अंतिम चार में
डेनियल मेदवेदेव ने पांच बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच के खिलाफ एकतरफा जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई | मेदवेदेव ने जोकोविच को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराकर ग्रुप चरण में लगातार दूसरी जीत दर्ज की |
मेदवेदेव की जोकोविच के खिलाफ पिछले चार मुकाबलों में यह तीसरी जीत है | सर्बिया के जोकोविच हालांकि अगर शुक्रवार को करो या मरो के मुकाबले में 2018 के चैंपियन एलेक्सांद्र ज्वेरेव को हरा देते हैं तो अंतिम चार में जगह बना लेंगे | ज्वेरेव ने डिएगो श्वार्ट्जमैन के खिलाफ तीन सेट चले कड़े मुकाबले में 6-3, 4-6, 6-3 से जीत दर्ज करके टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा |
https://kisansatta.com/atp-final-2020-nadal-just-two-steps-away-from-winning-title/ #ATPfinal2020, #ATPtrophy, #Atpworldtour, #Nadaal #ATPfinal2020, #ATPtrophy, #atpworldtour, #nadaal Sport, Trending #Sport, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प












