राम भूमि पूजन में मोदी मग्न
नई दिल्ली। आज राम के कार्यो का दिन है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में चांदी की 9 शिलाओं का पूजन कर रहे हैं। कुछ देर बाद भूमि पूजन किया जाएगा और मंदिर की नींव रखी जाएगी। मोदी चांदी की ईंटों को नींव में रखकर चांदी के फावड़े से गारा डालेंगे। इससे पहले उन्होंने हनुमान गढ़ी और इसके बाद रामलला के दर्शन किए। वे रामलला के दर्शन और हनुमान गढ़ी जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न हो रहा है। प्रधानमंत्री सहित अन्य विशिष्ट अतिथि इस कार्यक्रम में शामिल हैं। हर अतिथि को चांदी का सिक्का दिया जाएगा, जिसमें राम दरबार की तस्वीर होगी। इसके साथ ही चांदी के फावड़े से नींव डलेगी। पीएम भूमि पूजन कर रहे हैं। ससे पहले मोदी 1991 में अयोध्या गए थे। तब भाजपा अध्यक्ष रहे मुरली मनोहर जोशी तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे और यात्रा में मोदी उनके साथ रहते थे। मोदी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के वक्त फैजाबाद-अंबेडकर नगर में एक रैली को संबोधित किया था, लेकिन अयोध्या नहीं गए थे।
https://kisansatta.com/modi-engages-in-ram-bhoomi-pujan/ #AyodhyaUpdates #ayodhya updates National, Top #National, #Top KISAN SATTA - सच का संकल्प







