रायबरेली की कांग्रेस MLA अदिति सिंह का झुकाव बीजेपी की ओर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक हजार बसों को लेकर शुरू हुई राजनीति अब और तूल पकड़ती जा रही है। इस राजनीति में कांग्रेस की विधायक और गांधी परिवार की बेहद नजदीकी मानी जाने वाली अदिति सिंह भी कूद गई हैं। खास बात यह है कि अदिति सिंह ने बीजेपी को नहीं बल्कि अपनी ही पार्टी को निशाना बनाया है। अदिति सिंह ने सोमवार को बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि मेरी सियासत के राजनीतिक गुरु सीएम योगी आदित्यनाथ हैं। जिनकी वजह से मैं हर लड़ाई लड़ रही हूं। दरअसल रायबरेली के सिविल लाइन चौराहे पर स्थित कमला नेहरू ट्रस्ट की जमीन पर कई दशकों से काबिज पटरी दुकानदारों को माननीय न्यायालय के आदेश पर वंहा से हटाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद आज उन दुकानदारों के पक्ष में सदर विधायिका अदिति सिंह खुल कर उतर आई। गौरतलब है कि सूबे में योगी सरकार बनने के बाद से ही अदिति सिंह का झुकाव बीजेपी की तरफ देखने को मिला है। कई बार उन्होंने केंद्र व योगी सरकार के पक्ष में बोलती भी नजर आई। इतना ही नहीं गांधी जयंती के विशेष सत्र में हिस्सा लेने पर भी उन्होंने कहा था कि यह उनका फैसला था। वो इस विशेष सत्र का हिस्सा बनकर लोगों की बात रखने के लिए गई थीं।
यह भी पढ़ें :- यूपी : आगरा दौरे पर उप मुखयमंती दिनेश शर्मा की बिगड़ी हालत
https://kisansatta.com/rae-barelis-congress-mla-aditi-singhs-inclination-towards-bjp/ #ADITISINGH, #Hindisamachar, #Hindiupdate #ADITI SINGH, #hindisamachar, #hindiupdate State, Trending #State, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प










