भगवद गीता अध्याय 2 श्लोक 4 पहले अध्याय में अर्जुन युद्ध न करने के विषय में बहुत सी युक्तियां दी थी । उन युक्तियों का कुछ भी आदर न करके भगवान ने एकाएक अर्जुन को कायरता रूप दोष के लिए जोर से फटकारा और युद्ध के लिए खड़े हो जाने की आज्ञा दे दी । इस बात को लेकर अर्जुन भी अपनी युक्तियों का समाधान न पाकर एकाएक उत्तेजित होकर बोल उठे - भीष्म पितामह तथा द्रोणाचार्य जैसे सम्माननीय व्यक्ति सदैव पूजनीय है यदि वे आक्रमण भी करे तो उन पर उलट कर आक्रमण नहीं करना चाहिए । यह सामान्य शिष्टाचार है कि गुरुजनों से वाग्युध भी न किया जाय । तो फिर भला अर्जुन इन पर बाण कैसे छोड़ सकता था ? क्या कृष्ण कभी अपने पितामह , नाना उग्रसेन या अपने आचार्य संदीपनी मुनि पर हाथ चला सकते थे ? अर्जुन ने कृष्ण के समक्ष ये ही कुछ तर्क प्रस्तुत किए । की में कायरता के कारण युद्ध से विमुख नहीं हो रहा हूं , प्रत्युक्त धर्म को देखकर युद्ध से विमुख हो रहा हूं , परंतु आप खे रहे हैं कि यह कायरता , ये नपुसंक्ता तुम्हारे में कहां से आ गई । आप जरा सोचे कि में पितामह भीष्म और आचार्य द्रोण के साथ बाणोसे युद्ध कैसे करूं ? महाराज ! यह मेरी कायरता नहीं है । कायरता तो तब कहीं जाय , जब में मरने से डरूं । में मरने से नहीं डर रहा हूं , प्रत्यूत मारने से डर रहा हूं । इनका मेरे पर पूरा अधिकार है , अतः ये तो मेरे पर प्रहार कर सकते हैं , पर में उन पर बाणों से प्रहार कैसे करूं ? उनका प्रतिद्वंदी होकर युद्ध करना तो मेरे लिए बड़े पाप की बात है ! क्यूंकि दोनों ही मेरे द्वारा सेवा करने योग्य है और सेवा से भी बढ़कर पूजा करने योग्य हैं !ऐसे पुज्यजनो को बाणों से कैसे मारूं ? यह भगवत गीता सीरीज का अंग है आप पहले के श्लोक मेरी पिछली पोस्ट में जाकर देख सकते हैं, और आगे के भाग के लिए कृपया मेरे साथ बने रहे । . . #jaishreekrishna #radheradhe🙏 #bhagwadgita #bhagwadgitachanting #bhagwadgeetashlok #bhagwadgitalearnings #series #hindiwriter #hindimotivation #hinditranslations #hindishayar #writerscommunity #writingcommunity #poetsofinstagram #krishnaflute #krishnaconsciousness #consciousness #krishna #arjun #arjunkrishansmbaad #dailyinspiration #motivationalquotes #motivation #nevergiveup #bestofthedays #dailyaffirmations #dailypost #instagram #instagramquotes #sanskritshloka (at India) https://www.instagram.com/p/CGwUHomFNmN/?igshid=1q0wr8qqo9l4f













