बीजेपी प्रचार गाड़ी में RJD का गाना बजाना पड़ा महंगा, समर्थकों ने की मारपीट और लूटपाट, मामला चुनाव आयोग पहुंचा
मोतिहारी (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सचिंद्र प्रसाद सिंह की प्रचार गाड़ी पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ युवकों ने जबरन राजद (RJD) का चुनावी गाना बजाने का दबाव बनाया। ड्राइवर के मना करने पर युवकों ने मारपीट की और प्रचार गाड़ी के बैनर-पोस्टर फाड़ दिए। ड्राइवर…














