Block Level New Vacancy 2026
Bihar Vikas Mitra Vacancy 2026
बिहार विकास मित्र भर्ती 2026
बिहार विकास मित्र (Vikas Mitra) भर्ती 2026, बिहार सरकार द्वारा महादलित समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित एक महत्वपूर्ण भर्ती प्रक्रिया है। इस भर्ती के माध्यम से पंचायतों तथा शहरी वार्डों में विकास मित्रों की नियुक्ति की जाती है, जो सरकारी योजनाओं का लाभ महादलित परिवारों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गौरतलब है कि बिहार विकास मित्र भर्ती राज्य स्तर पर एक साथ आयोजित नहीं की जाती है। इसके बजाय, राज्य के विभिन्न जिलों द्वारा स्थानीय आवश्यकताओं एवं रिक्त पदों के अनुसार अलग-अलग समय पर भर्ती अधिसूचनाएं जारी की जाती हैं। प्रत्येक जिला प्रशासन अपने क्षेत्र के पंचायतों, नगर निकायों या प्रखंडों में उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर आवेदन आमंत्रित करता है। इसलिए उम्मीदवारों को अपने संबंधित जिले की आधिकारिक वेबसाइट या जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचनाओं पर नियमित रूप से नजर बनाए रखनी चाहिए।
बिहार विकास मित्र ऑफलाइन आवेदन 2026,
Bihar Vikas Mitra New Recruitment 2026,
Bihar Vikas Mitra Vacancy 2026
Studycafes.in
Bihar Vikas Mitra Vacancy 2026 Overview
- भर्ती का नाम : बिहार विकास मित्र भर्ती 2026 - विभाग : बिहार सरकार - पद का नाम : विकास मित्र - आवेदन मोड : ऑफलाइन - आवेदन शुरू : जिला/अनुमंडल अनुसार - शैक्षणिक योग्यता : मैट्रिक / नॉन-मैट्रिक / 5वीं पास - आयु सीमा : 18 से 50 वर्ष - चयन प्रक्रिया : मेरिट आधारित - नौकरी का स्थान : बिहार
Vikas Mitra Apply Dates
प्रखंड कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करने की तिथि : भर्ती शेड्यूल आवेदन प्रारंभ: 13 जून 2026 आवेदन की अंतिम तिथि: 22 जून 2026 मेधा सूची प्रकाशन: 27.06.2026 मेधा सूची आपत्ति एवं निराकरण : 30.06.2026-01.07.2026 चयन सूची प्रकाशन: 07 जुलाई 2026 Joining and Training : 10 जुलाई 2026 Application Fee Details - GEN/EWS/OBC : No Fees - SC/ST/PH : No fee Age Limit As On 01.01.2026 - Minimum Age : 18 Years - Maximum Age : 50 Years
Vacancy Details (रिक्ति विवरण)
रिक्तियों का विवरण
गोपालगंज जिला प्रखंड/नगर निकाय: बरौली पंचायत: बेलसंड जाति बहुलता: चमार (सामान्य)
Eligibility Criteria (योग्यता)
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक (10वीं पास) चयन मैट्रिक के अंकों के आधार पर होगा अधिक अंक होने पर प्राथमिकता दी जाएगी मैट्रिक पास उम्मीदवार नहीं मिलने पर कम योग्यता वालों पर विचार
Application Process (आवेदन प्रक्रिया)
आवेदन ऑफलाइन मोड में होगा
आवेदन पत्र संबंधित कार्यालय से प्राप्त करें
आवेदन जमा करने का स्थान: प्रखंड विकास पदाधिकारी, बरौली गोपालगंज कार्यालय
Required Documents (जरूरी दस्तावेज)
आवेदन के साथ निम्न दस्तावेज लगाना अनिवार्य है:
मैट्रिक मार्कशीट और प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
अन्य आवश्यक दस्तावेज
महत्वपूर्ण निर्देश
आवेदन अंतिम तिथि के बाद स्वीकार नहीं किया जाएगा
केवल संबंधित पंचायत/वार्ड के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं
महिला अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जा सकती है
चयन समिति द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा
Vikash Mitra Eeducational Qualification - आवेदक का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक या समकक्ष होगी| - विकास मित्र के चयन में शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक या समकक्ष नहीं मिलने की स्थिति में निम्न प्रकार से चयन किया जा सकता हैं:- (1) नन-मैट्रिक, (2) नवमी पास, (3) आठवीं पास, (4) सातवीं पास, (5) छठा पास, (6) पाचवीं पास। - सर्वप्रथम नन-मैट्रिक- उसके पश्चात नवमी पास उसी प्रकार नीचे के क्रम में चयन किया जायेगा। - महिलाओं के शैक्षणिक योग्यता नहीं मिलने पर साक्षर होने पर भी उन्हे चयनित किया जाएगा।
पात्रता मापदंड:
आवेदक पूर्व से निर्धारित महादलित परिवार जाति बहुलता वर्ग से होने चाहिए। जिस पंचायत/वार्ड समूह (कलस्टर/शहरी) से विकास मित्र का चयन होना है, आवेदक वहीं का निवासी होना चाहिए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक या समकक्ष होगी। मैट्रिक या समकक्ष योग्यता नहीं मिलने की स्थिति में, नौंवी पास, आठवीं पास, सातवीं पास, छठी पास, या पाँचवीं पास अभ्यर्थियों का चयन किया जा सकता है। प्राथमिकता नन-मैट्रिक और फिर घटते क्रम में दी जाएगी। महिलाओं के लिए शैक्षणिक योग्यता नहीं मिलने पर साक्षर होने पर भी उनका चयन किया जा सकता है, बशर्ते वे अक्षर योजना एवं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हों और सामाजिक कार्यों में सक्रिय हों। उच्चतम शैक्षणिक योग्यता वाले आवेदक की उपलब्धता पर निम्न शैक्षणिक योग्यता वाले का चयन नहीं किया जाएगा। समान शैक्षणिक योग्यता होने पर कम उम्र (जन्म तिथि के अनुसार) वाले आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि जन्म तिथि और शैक्षणिक योग्यता समान हो, तो अनुमंडल पदाधिकारी अपने विवेक से चयन करेंगे। मैट्रिक या समकक्ष से उच्चतर योग्यता के लिए कोई अतिरिक्त लाभ नहीं दिया जाएगा। चयन मैट्रिक या समकक्ष में सर्वाधिक प्रतिशत प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी का किया जाएगा। मैट्रिक या समकक्ष में समान प्रतिशत होने पर अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। आरक्षित महिला पदों के लिए मैट्रिक या समकक्ष उपलब्ध नहीं होने पर साक्षर तक के अभ्यर्थियों में कम उम्र वाले को प्राथमिकता मिलेगी।
आयु सीमा:
दिनांक 01.01.2026 को आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया:
विकास मित्र का चयन महादलित समुदाय से ग्रामीण क्षेत्रों में रिक्त पंचायत और शहरी क्षेत्रों में रिक्त वार्ड समूह/कलस्टर पर किया जाएगा। पंचायत/वार्ड समूह में वर्ष 2010 के सर्वेक्षण के आधार पर जिस महादलित जाति की जनसंख्या बहुल होगी, उसी जाति से विकास मित्र का चयन होगा। विकास मित्र का चयन उसी रिक्त वाले पंचायत से ही किया जाएगा। चयन अनुमंडल पदाधिकारी, की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा।
मानदेय:
प्रत्येक विकास मित्र को सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित 24000/- मानदेय प्राप्त होगा।
आवेदन कैसे करें:
आवेदन पत्र प्रखंड स्थित पंचायत के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय, में और नगर पंचायत स्थित वार्ड के लिए नगर पंचायत कार्यालय, में जमा किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रपत्र www.mahadalitmission.org पर उपलब्ध है।
Vikas Mitra Apply Application Link - Download Form :- Click Here - Official Notification :- Gopalganj | Arwal | Patna Sadar | Madhepura | Patna - jahanabad | Nalanda | Bhojpur | Gaya - Official Website :- Click Here - ALL Distric Link :- Click Here
निष्कर्ष (Conclusion)
यदि आप बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और 10वीं पास हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका है। विकास मित्र भर्ती 2026 में कम प्रतिस्पर्धा के साथ चयन का अवसर मिल सकता है, इसलिए समय पर आवेदन जरूर करें।














