मनोज तिवारी ने NDA प्रत्याशी महाबली सिंह के लिए मांगा वोट, बोले – ज्योति सिंह को विपक्ष ने साजिश के तहत मैदान में उतारा
रोहतास जिले के बिक्रमगंज में आयोजित जनसभा में भोजपुरी अभिनेता और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने NDA के जदयू प्रत्याशी महाबली सिंह के समर्थन में प्रचार किया। मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष एक बार फिर काराकाट सीट पर वोटों का बंटवारा कराने की साजिश रच रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी साजिश के तहत पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा गया…
















