आयकर विभाग ने शुक्रवार 16 जनवरी 2026 को सड़क निर्माण और टोल संचालन क्षेत्र की बड़ी कंपनी बी.आर. गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड पर एक साथ कई राज्यों में बड़ी छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में फैले कंपनी के 10 से 12 ठिकानों पर की जा रही है।
आयकर छापेमारी से हड़कंप: बी.आर. गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर पर देशव्यापी कार्रवाई, बिलासपुर-इंदौर सहित 12 ठिकानों पर रेड।
















