#शनि जब चन्द्रमा से बारहवे , प्रथम अथवा द्वितीय भाव में भमण करता है तो इसे शनि की साढ़े साती कहते है. शनि को एक #राशी पार करने में ढाई वर्ष का समय लगता है अतः तीन रशिया पार करने में उसे साढ़े सात वर्ष लग जाते है. यही समय साढ़े साती के नाम से जाना जाता है. शनि को बारह राशियों का भ्रमण करने में लगभग साढ़े २९ वर्ष का समय लगता है. अतः किसी के भी जीवन काल में तीन बार शनि की साढ़े साती आ सकती है.













