https://uttarpatrika.com/national/kangna-ranaut-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%b9/
Kangna Ranaut को बताया हिमाचल का सड़ा हुआ सेब
बॉलीवुड की अभिनेत्री कंगना रनौत वैसे तो हमेशा अपने बेबाक बोलो के लिए सुर्ख़ियों में रहती है लेकिन कई बार उन्हें यह आदत महंगी भी पड़ जाती है। जैसा कि आजकल उनके ट्विटर पर दिलजीत दोसांज के साथ लड़ाई चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने लुधियाना से कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के एक पुराने ट्वीट पर रिट्वीट कर दिया। इस बात पर कांग्रेस पार्टी के नेता ने उन्हें हिमाचल प्रदेश का सड़ा हुआ सेब कह डाला। इस बार भी वह काफी ट्रोल हो रही हैं। दरअसल बात कुछ ऐसी है कि ट्विटर पर दिलजीत दोसांझ के साथ चल रही लड़ाई मैं अपनी बात रखने के लिए उन्होंने लुधियाना के सांसद के ट्वीट का सहारा लिया था जिसमें वह पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से दिलजीत दोसांज और अन्य छह लोगों को गिरफ्तार करने की मांग उठा रहे थे। कंगना ने ट्विटर पर कोट करते हुए यह लिखा था कि ” यह पंजाब की रूलिंग पार्टी के नेता है जो इन आतंकवादियों की पोल खोल रहे हैं। करण जौहर के चापलूसओं के बारे में वे लोग यह बात कहते हैं और बाकी आतंकी तो देश के टुकड़े चाहते हैं ।दादी को बिना मतलब बीच में लाकर अपना एजेंडा चला रहे हैं, टुकड़े गैंग शर्म करो।” पर कंगना का यह ट्वीट उन पर उल्टा ही पड़ गया। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने उल्टा उन्हें ही निशाना बनाते हुए दिलजीत दोसांज का पक्ष लिया। उन्होंने कंगना राणावत को हिमाचल प्रदेश की सड़ी हुई सेब करार देते हुए चेतावनी दी कि उन्हें हमारे आंतरिक मसलों में घुसपैठ करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि “हम बात को स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि हम पंजाबियों के अपने विवाद हो सकते हैं लेकिन हम किसी भी बाहरी को अपने घर के मसलों में दाखिल नहीं होने देंगे। मुझे विश्वास है कि हिमाचल प्रदेश के किसान प्रदर्शन कर रहे किसानों को आतंकवादी कहने पर हिमांचल प्रदेश में कंगना का आना जाना बंद कर देंगे और उनके पास छुपने के लिए सिर्फ नरेंद्र मोदी का घर होगा”। बता दें कि पिछले 2 दिनों में इन दोनों बॉलीवुड कलाकारों के बीच गहरी नोकझोंक हुई है। दोनों ट्विटर पर आपस में भिड़ गए थे और एक के बाद एक ट्वीट के रिप्लाई कर रहे थे। कंगना ने दिलजीत पर एक सिख महिला की गलत पहचान बताने का आरोप लगाया। इस लड़ाई में ट्विटर पर कई बड़े अभिनेता भी कूद गए। हालांकि अब ट्विटर पर इन दोनों ने एक दूसरे का रिप्लाई करना बंद कर दिया है। लेकिन अब यह जंग है इन दोनों कलाकारों के फैंस के बीच में हो गई है।












