बाल सुधार गृह बना टॉर्चर गृह, हाई कोर्ट पहुंचा मामला; खंडपीठ ने मांगा पूरा रिकॉर्ड
Himachal News: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राजधानी के हीरानगर स्थित बाल सुधार गृह में अमानवीय व्यवहार को लेकर जनहित याचिका की सुनवाई के पश्चात अक्तूबर 2023 से दिसंबर 2023 तक का रिकॉर्ड तलब किया है। तलब किए गए रिकॉर्ड में निरीक्षण रजिस्टर, प्रबंधन रजिस्टर, व्यक्तिगत बाल देखभाल योजना और मेडिकल रिकॉर्ड शामिल है। कोर्ट ने इसके अलावा संबंधित पार्षद, बाल कल्याण अधिकारी, जिला बाल कल्याण अधिकारी, जिला…









