22 APRIL( पृथ्वी दिवस):- प्रकृति हमारी धरोहर, संरक्षण हमारा दायित्व।
प्रति वर्ष 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस (Earth Day) मनाया जाता है। यह दिन पृथ्वी के संरक्षण और प्रकृति के महत्व को समझने का अवसर देता है एवं पर्यावरण जागरूकता के प्रति एक संदेश है। पृथ्वी दिवस हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को कैसी धरती सौंपेंगे।
इस वर्ष पृथ्वी दिवस का थीम "Planet vs. Plastics", है जिसका उद्देश्य प्लास्टिक से हो रहे प्रदूषण के खिलाफ पूरे विश्व मे जागरूकता फैलाना है कि हमारी छोटी-छोटी आदतें भी पृथ्वी को बचाने में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।
पृथ्वी दिवस की शुरुआत 22 अप्रैल 1970 को अमेरिका से हुई थी। अमेरिकी पर्यावरण कार्यकर्ता सेनटर गेलॉर्ड नेल्सन के नेतृत्व एवं प्रयासों ने पर्यावरण प्रदूषण के खिलाफ लोगों को एकजुट एवं जागरूक किया, जो आज दुनियाभर में 190 से अधिक देशों में मनाया जाता है।
देखा जाये तो पृथ्वी दिवस केवल एक दिन नहीं है, बल्कि एक सोच है, जिसे हर दिन अपने व्यवहार मे लाने की जरूरत है। इसके लिए हमे अपने जीवनशैली में बदलाव करना होगा नहीं तो भविष्य में स्थिति और भी गंभीर एवं जोखिमपूर्ण हो सकती है, जहाँ लोग खुले हवा में सांस भी नहीं ले सकेंगे।
समाधान- इसके लिए हमें जलवायु परिवर्तन के मुख्य कारकों पर गहराई से ध्यान देना होगा जैसे- अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना, प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करना एवं खुले में ना फेंकना तथा प्रकृतिक संसाधनों के दोहन में कमी एवं ऊर्जा बचत पर कार्य करना आदि और इस तरह इस प्रकार के संकल्प के साथ ही पृथ्वी दिवस को हम सफल बना सकते हैं।