तेजप्रताप यादव की अचानक बिगड़ी तबीयत : डॉक्टरों ने दी खान-पान में परहेज और ठंड से बचने की सलाह
पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव को बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाना पड़ा। पटना में कंकड़बाग स्थित मेडिवर्सल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने उनका उपचार किया। अस्पताल में दो घंटे तक चली जांच प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेजप्रताप यादव को पेट में असहनीय दर्द की शिकायत थी। बुधवार सुबह करीब…





















