हाथरस कांड : आरोपियों के घर पहुंची CBI ,पूंछताछ शुरू
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में हुए कथित गैंगरेप के मामले में चल रही CBI जांच का आज चौथा दिन है | आपको बता दें कि इससे पहले हाथरस के बुलागढ़ी गांव में कथित तौर पर हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी, केंद्रीय जांच एजेंसी आज सुबह मौके ये वारदात पर पहुंची | गुरुवार को सीबीआई की जांच का तीसरा दिन है | इस दौरान सीबीआई आरोपियों के घर पहुंची और वहां पूछताछ की | इससे पहले सीबीआई ने पीड़िता के परिजनों से बुधवार को पूछताछ की थी |
महंगाई ने तोड़ी आम उपभोक्ताओं की कमर, पहुंची उच्चतम स्तर पर
अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि सीबीआई की एक टीम ने मंगलवार को कथित गैंगरेप और हत्या के मामले में पीड़ित 19 वर्षीय दलित पीड़िता के परिवार के सदस्यों से सवाल जवाब किए और घटनास्थल की जांच की | उन्होंने कहा कि दो दिन पहले प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मंगलवार सुबह बुलगढ़ी गांव में अपराध स्थल पर पहुंची टीम ने पीड़िता के भाई को अपना बयान दर्ज करने के लिए कहा |
बिहार चुनाव : पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी कांग्रेस में हुई शामिल, लड़ सकती हैं चुनाव
पीड़िता के परिवार और गवाहों को त्रि स्तरीय सुरक्षा
इस बीच, CBI ने अपनी हाथरस टीम को पुलिस अधीक्षक रघुराम राजन के अधीन चार और अधिकारियों को नियुक्त किया है जो भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गाजियाबाद की कमान संभाल रहे हैं | एसीबी चंडीगढ़ से डिप्टी एसपी सीमा पाहुजा को मामले का जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है | एडिशनल एसपी वीके शुक्ला, डिप्टी एसपी आरआर त्रिपाठी और ए श्रीमैथी जांच में शामिल हैं |
जानें कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि,क्या होगी मां की सवारी
NGO पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
बता दें 19 वर्षीय दलित महिला का कथित रूप से हाथरस में चार लोगों द्वारा 14 सितंबर को बलात्कार किया गया था | 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई | पीड़िता का 30 सितंबर को उसके घर के पास रात में मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया था | उसके परिवार ने आरोप लगाया कि उन्हें स्थानीय पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर किया | हालांकि, स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दाह संस्कार ‘परिवार की इच्छा के अनुसार’ किया गया था’
https://kisansatta.com/hathras-scandal-cbi-arrives-at-the-house-of-the-accused/ #Hathras, #Hathrascase, #Hathrashorror #Hathras, #hathrascase, #hathrashorror State, Top, Trending #State, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प

















