संदिग्ध हालत में मिली कलेक्टर की घर से लाश
नई दिल्ली। देश में हो रहे लगातार मौतों के बीच खबर आयी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बागसेवनिया इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर में पत्नी और बेटे की मौजूदगी में अपर कलेक्टर की लाश मिली. लाश 2 दिन पुरानी बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है| अभी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है| इसलिए पुलिस हत्या और खुदकुशी के अलावा दूसरे बिंदुओं पर भी जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक, अपर कलेक्टर का उनकी पत्नी से विवाद चल रहा था| बागसेवनिया थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि 56 वर्षीय लखन सिंह टेकाम बागमुगालिया में रहते थे| वे मंत्रालय में श्रम विभाग में उप-सचिव के पद पर कार्यरत थे। रक्षाबंधन के बाद से वह ऑफिस नहीं जा रहे थे| सोमवार शाम सात बजे उनकी पत्नी ज्योति ने मकान की पहली मंजिल पर उन्हें मृत हालत में पाया। उन्होंने दो दिन से खाना नहीं खाया था| पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा होगा।
यह भी पढ़ें :- पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुख़र्जी की हालत नाजुक,सर्जरी के बाद वेंटीलेटर सपोर्ट पर
यह है पूरा मामला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पत्नी अपने मूकबधिर बच्चे के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहती थी, जबकि लखन सिंह फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे| आपको बता दे काफी समय से उनके बीच बातचीत भी नहीं होती थी| पत्नी खाने की थाली दरवाजे के बाहर रख देती थी, जिसे अधिकारी उठा लेते थे| दो दिन से लखन ने खाने की थाली भी नहीं उठाई थी| इसके बाद जब पत्नी ने लखन का मोबाइल लगाया, जो कि बंद था| इसके बाद उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया| इसके बाद पड़ोसियों की मदद से उन्होंने दरवाजा खुलवाया और अंदर जाकर देखा तो लखन मृत हालत में पड़े थे|
यह भी पढ़ें :- बीजेपी नेता संजय खोखर की गोली मारकर हत्या
https://kisansatta.com/dead-body-found-in-collectors-house-in-suspicious-condition/ #Breakingnews, #Hindinews, #Hindisamchar #breakingnews, hindinews, hindisamchar Corona Virus, In Focus, State, Trending #CoronaVirus, #InFocus, #State, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प















