!! कहा-सुनी, हो गई !! उसने कहा - सुनो, मेरी एक बात मानोगे? मेरे दिमाग में रेंगना बंद करो, मैंने कहा - ठीक है, पहले तुम खूँ बनकर, रगों में बहना, और, सांसो में घुलकर, मेरे अंदर, जज़्ब होना बंद करो, तब मैं वैसा कर सकता हूँ😌 उसने कहा - ओफ्फो, जाने भी दो, मैं तो मज़ाक कर रही थी😋 मैंने कहा - फ़िर ठीक है. उसने कहा - एक और बात, जब मैं कुछ ऐसा करती हूं, जो तुम्हे बेहद पसंद है, और तुम फिर मुँह दूसरी ओर फेर कर, वो जो हल्का सा मुस्कुराते हो, तो मैं बहुत दूर से समझ जाती हूँ, तुम्हारी मुस्कान😍 और इस तरह से तुम्हारी तारीफ़, मेरे लिए, मुझ तक पहुंचाने का शुक्रिया!🤗 मैंने कहा - ओह, तुम देख लेते हो? मैं भी चाहता तो था कि - तुम तक पहुंचे वो डेढ़ इंच की मुस्कान, और आकाश भर तारीफ़, ख़ुशी है कि अब निःशब्द, निर्बाध संवाद मुमकिन है, तुम्हारे साथ. लेकिन फिर तय ये हुआ न कि - मुझे महसूस करने के लिए, तुम्हारा होना, मेरे सामने, बिल्कुल ज़रूरी नहीं? तो इतना मत प्यार करो, ये तो ख़तरा है, नहीं?🙄 उसने कहा - क्यों, तुम नहीं करते, इतना प्यार? मैंने कहा - नहीं, मैं तो इतना नहीं करता, सच कहूँ, तो मैं तुम्हे उतना ही प्यार कर पाता हूँ, जितना तुमसे सीखा है, जितना मुझ तक आया है, जितना तुमसे पाया है, पर हाँ, उतना प्यार, हर पल, हर दम किया, पूरा पूरा किया, सब मिलाकर किया. तो उसने कहा - फिर ठीक है, इतने से चला लुंगी, मैं अपना काम. तो मैंने कहा - ठीक है, फिर मैं भी, तुम्हे ओढ़ पहन कर, जी कर जी भर, महसूस कर कर, साँसों में घोलकर रगों में बहने दे कर, चला लूंगा, अपना काम.☺️ तो फिर उसने कहा - तो ठीक तो है, मुझे रोज़ इतने की ही आदत है, नहीं मिलता, तो, मैं मैं नहीं रहती. तो फ़िर मैंने कहा - ये सब तुम्हारा ही तो है, हमेशा से ही, जब तुम ज़िन्दगी में नहीं थे, तबसे भी, बस इक्कठा हो रहा था, तुम्हारे हिस्से का प्यार, मुझमें, जैसे बादल में इक्कठा होती हैं, बरखा की बूंदें, और जैसे ही तुम आई, बन कर मेरी वसुंधरा, बरस पड़ा, मेरा प्यार, बेशुमार.😘 #LoveChat #HindiPoetry #HindiUtsav #hindiliterature #Love #PureLove #LoveIsPure #InstaLove #GirlBoyChat #Romantic #Poem #GoodNights🌃