युवती को आई ऐसी नींद कि तीन हफ्तों तक सोती रही, छूट गई परीक्षा
चैतन्य भारत न्यूज नींद आना आम बात है क्योंकि हर व्यक्ति को अपने दिमाग को आराम देने के लिए नींद लेना जरुरी है। थकावट के बाद सभी की चाहत गहरी नींद लेने की होती है लेकिन हर किसी की यह इच्छा पूरी नहीं हो पाती। हालांकि, कई बार गहरी नींद मुसीबत भी बन जाती है। हम आपको आज एक ऐसे ही मामले के बारे में बता रहे हैं जिसमें एक युवती के लिए नींद बड़ी समस्या बन गई।
मामला ब्रिटेन का है जहां एक युवती को गहरी नींद में सोना महंगा पड़ गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवती एक ऐसी बीमारी से पीड़ित है जिसमें लंबे समय तक नींद आती है। इस बीमारी का नाम है 'स्लीपिंग ब्यूटी सिंड्रोम' जिससे पीड़ित व्यक्ति एक बार सोने के बाद कई हफ्तों तक सोता ही रहता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूके की रहने वाली 21 वर्षीय रोडा रॉड्रिग्ज इसी बीमारी से पीड़ित हैं, जिसके कारण वह लगातार तीन सप्ताह तक सोती रही। सोने की इस भयानक बीमारी के चलते रोडा की परीक्षा तक छूट गई। रोडा ने कहा कि, 'यह परीक्षा उसके लिए अहम थी। परीक्षा नहीं दे पाने के कारण उसका एक साल बर्बाद हो जाएगा।' रोडा के 'स्लीपिंग ब्यूटी सिंड्रोम' से पीड़ित होने का खुलासा पिछले साल सितंबर में हुआ था। बचपन में डॉक्टर ने रोडा को 'हाइपर इन्सोमनिया' (नींद ने आने की इस समस्या) से पीड़ित बताया था। इस बीमारी के कारण भी रोडा को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने इस बीमारी का इलाज भी कराया लेकिन इसका कोई खास फायदा नहीं हुआ. डॉक्टर का कहना है कि, ट्रीटमेंट के चलते बीमारी का असर धीरे-धीरे उम्र के साथ कम हो जाएगा। Read the full article














