जम्मू-कश्मीरः पुलवामा मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, जवान शहीद NEWS AGENCY:जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। जबकि एक जवान भी शहीद हो गया है। वहीं, एक स्थानीय नागरिक की भी मौत हो गई है। जबकि दो जवान और एक स्थानीय नागरिक घायल हो गए हैं।मौके से एक आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है। साथ ही भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया है। ऑपरेशन खत्म हो गया है। आपको बता दें कि गुरुवार तड़के से पुलवामा के डालीपुरा इलाके में यह मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षा बलों ने एक घर में छिपे तीन आतंकियों को मार गिराया है।