झटका ! इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बीच IPL में छोड़ी कमेंट्री
नई दिल्ली : UAE के खेले जा रहे दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा झटका लगा है बता दें कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने अपने परिवार के साथ घर पर फुर्सत के पल बिताने के लिए आईपीएल 2020 की कॉमेंट्री टीम छोड़ने का फैसला किया है | आपको बता दे कि वो यूएई छोड़कर इंग्लैंड रवाना हो चुके हैं | 40 साल के पीटरसन ने कहा है कि उन्होंने अपने बच्चों के साथ समय बिताना चाहते हैं, इसलिए कॉमेंट्री टीम छोड़ी है |
अयोध्या : पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी करेंगे वर्चुअल रामलीला का उद्धघाटन
पीटरसन ने ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी | उन्होंने लिखा, ‘मैंने आईपीएल छोड़ दिया है क्योंकि मेरे बच्चों के हाफ टर्म हैं और मैं उनके साथ घर पर रहना चाहता हूं | ये अजीब साल रहा है, अब वो स्कूल नहीं जा रहे हैं | मैं उनके साथ पूरा दिन रहना चाहता हूं, हर दिन |
यूपी : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की मिशन शक्ति की शुरुआत
पीटरसन ने आईपीएल-2020 पर अपने ब्लॉग के माध्यम से अपने विचार रखे | उन्होंने कहा कि वह तेज गेंदबाजी देख काफी खुश हैं | उन्होंने लिखा, ‘खिलाड़ी जितनी दूर तक गेंद को मार सकते हैं मारते हैं, यह देखने में मजा आता है, जो स्टेडियम के बाहर चला जाता है | लेकिन यह देखना अच्छा है कि गेंदबाज शानदार कर रहे हैं | पीटरसन ने लिखा कि आईपीएल त्रिकोणीय होने वाला है क्योंकि आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस अच्छा कर रही हैं |
https://kisansatta.com/shock-former-england-captain-left-commentary-in-ipl/ #Ipl2020, #IPLcommentry, #Kevinpeterson, #ShockFormerEnglandCaptainLeftCommentaryInIPL, #UAE #ipl2020, #IPLcommentry, #kevinpeterson, Shock! Former England captain left commentary in IPL, UAE Sport, Trending #Sport, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प