कोडरमा के झुमरी तिलैया में ई-रिक्शा बना प्रसूति कक्ष, महिला ने टोटो में दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, एक नवजात की मौत कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया में ई-रिक्शा बना प्रसूति कक्ष। महिला ने टोटो में दिया जुड़वां बच्चों को जन्म। जी हां, कोडरमा जिले से मानवता, तत्परता और साहस की मिसाल पेश करने वाली एक अनोखी घटना सामने आई है। अस्पताल ले जाए जाने के दौरान एक गर्भवती महिला को रास्ते में ही तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। हालात ऐसे बन गए कि सड़क किनारे खड़ा एक ई-रिक्शा (टोटो) ही अस्थायी प्रसूति कक्ष में बदल गया, जहां महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। यह घटना मंगलवार देर रात झुमरी तिलैया के राजगढ़िया रोड की है।... https://townpost.net/2026/06/04/e-rickshaw-converted-into-maternity-ward-in-jhumri-tilaiya-koderma-woman-gives-birth-to-twins-in-toto-one-newborn-dies/













