भगवद गीता अध्याय 2 श्लोक 6 भावार्थ : हम यह भी नहीं जानते कि हमारे लिए युद्ध करना और न करना- इन दोनों में से कौन-सा श्रेष्ठ है, अथवा यह भी नहीं जानते कि उन्हें हम जीतेंगे या हमको वे जीतेंगे। और जिनको मारकर हम जीना भी नहीं चाहते, वे ही हमारे आत्मीय धृतराष्ट्र के पुत्र हमारे मुकाबले में खड़े हैं॥6॥ अर्जुन की समझ में यह नहीं आ रहा था कि वे क्या करें -युद्ध करें और अनावश्यक रक्त पात का कारण बने, यद्यपि क्षत्रिय होने के नाते युद्ध करना उसका धर्म है या फिर वह युद्ध से विमुख होकर भीख मांग कर जीवन यापन करें। यदि वे शत्रु को जीतता नहीं तो जीविका का एकमात्र साधन भिक्षा ही रह जाता है। फिर जीत भी सुनिश्चित नहीं है क्योंकि कोई भी पक्ष विजयी हो सकता है। यदि उसकी विजय हो भी जाए (क्योंकि उसका पक्ष न्याय पर है) , तो भी यदि धृतराष्ट्र के पुत्र मरते हैं तो उनके बिना रह पाना अत्यंत कठिन हो जाएगा। उस दशा में यह उसकी दूसरी प्रकार की हार होगी। अर्जुन द्वारा व्याप्त इस प्रकार के यह विचार सिद्ध करते हैं कि वह ना केवल भगवान का महान भक्त था, अपितु वह अत्याधिक प्रबुद्ध और अपने मन तथा इंद्रियों पर पूर्ण नियंत्रण रखने वाला था। राज परिवार में जन्म लेकर भी दीक्षा द्वारा जीवित रहने की इच्छा उसकी विरक्ति का दूसरा लक्षण है। यह सारे गुण तथा अपने आध्यात्मिक गुरु श्री कृष्ण के उपदेशों में उसकी श्रद्धा, के सब मिलकर सूचित करते हैं कि वह सचमुच पुण्यात्मा था। इस तरह का निष्कर्ष निकला कि अर्जुन मुक्ति के सर्वथा योग्य था। हम जिन को मारकर जीना भी नहीं चाहते यही दृष्ट राष्ट्र के संबंधी हमारे सामने लड़ने खड़े हैं । जिस राशि के सभी संबंधी हमारे कुटुंबी ही तो है उन कुटुंब यू को मार कर हमारे जीने को धिक्कार है। यह भगवद गीता सीरीज का एक पार्ट है , पिछले श्लोक पड़ने के लिए पेज को फॉलो करके चेक कीजिए और आगे के श्लोकों के लिए कृपया मेरे साथ बने रहे 🙏 . #राधाकृष्ण #krishnapath #krishanhare #krishnaconsciousness #krishnalovers #krishnadas #bhagwadgita #bhagwadgeetashlok #bhagwadgitachanting #bhagwadgitalearnings #bhagvadgitaasitis #bhagvadgitainhindi #hindimotivation #hindisanskrit #sanskritshloka #geetasaar #geetashloka #geetadarshan #geetawisdom #wisdomquotes #wisdom #wishes #wednesday #wednesdayvibes #imback #quarantinelife #backinthegame #believeinyourself #stayhome #staysafe (at Hare Rama Hare Krishna) https://www.instagram.com/p/CHt6gielf45/?igshid=12irlwp1jdxeu







